फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guneet Monga: ‘एनिमल’ से अपनी फिल्म ‘किल’ की तुलना पर फिर बोलीं प्रोड्यूसर गुनीत, वॉयलेंस को लेकर नजरिया बताया

Wed, 08 Jan 2025 02:43 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

लगभग दो साल पहले बॉलीवुड में दो एक्शन फिल्में ‘एनिमल’ और ‘किल’ रिलीज हुईं। दोनों में ही वॉयलेंस दिखाया गया, ऐसे में दोनों की खूब तुलना हुईं। हाल ही में फिल्म ‘किल’ की प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने साफ किया कि उनकी फिल्म ‘किल’ का वॉयलेंस, फिल्म ‘एनिमल’ से काफी अलग है।
विज्ञापन
गुनीत मोंगा कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुनीत मोंगा ने बतौर प्रोड्यूसर कई बेहतरीन फिल्में अब तक बॉलीवुड में बनाई हैं। साल 2023 में उनके प्रोडक्शन तले एक फिल्म ‘किल’ रिलीज हुई। इस फिल्म के एक्शन को देश ही नहीं विदेश में भी सराहा गया। उसी साल रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ भी रिलीज हुईं। दोनों एक्शन फिल्में थीं तो इनकी आपस में तुलना हुई। तब भी प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा ने अपना पक्ष रखा था। हाल ही में एक इंटरव्यू में गुनीत मोंगा ने दोबारा इस सब्जेक्ट पर बात की। साथ ही अपनी फिल्म ‘किल’ और ‘एनिमल’ में बहुत बड़ा फर्क बता दिया। 

विज्ञापन


हिंसा का जश्न नहीं मनाया 
हाल ही में प्रोड्यूसर गुनीत माेंगा ने फेय डिसूजा के यूट्यूब चैनल पर एक इंटरव्यू दिया। इस बातचीत में गुनीत ने बताया कि उन्हाेंने अपनी फिल्म ‘किल’ में बहुत कम ही जगह पर हिंसा या वॉयलेंस को दिखाया है। वह कहती हैं कि फिल्म ‘किल’ में हीरो बुरे लोगों से लड़ता है। गुनीत कहती हैं, ‘हमने खून वाले सींस को अपनी फिल्म में ग्लोरीफाई नहीं किया है। हमने स्लो मोशन में खून वाले सीन नहीं दिखाए। हमने वॉयलेंस को सेलिब्रेट नहीं किया। हमारे लिए फिल्म ‘किल’ आर्ट का ही रूप है।’

ये खबर भी पढ़ें: Guneet Monga: 'यह सभी इंडस्ट्री में एक बहुत ही मजबूत संदेश भेजता है', हेमा कमेटी रिपोर्ट पर बोलीं गुनीत मोंगा 

महिलाओं को पूरी रिस्पेक्ट दी 
प्रोड्यूसर गुनीत मोंगा आगे कहती हैं, ‘मुझे महिलाओं को एक ऑब्जेक्ट के तौर पर देखा पसंद नहीं है। मुझे यह पसंद नहीं है कि फिल्मों में महिलाओं के लिए नफरत दिखाई जाए।’ फिल्म ‘एनिमल’ पर यही आरोप लगे थे कि उसमें महिलाओं को कमतर दिखाया गया है, उनका अपमान किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Guneet Monga: ऑस्कर में भेजी जाने वाली फिल्मों पर बोलीं गुनीत मोंगा, कहा- ऐसी फिल्म भेजी जानी चाहिए, जिसका.. 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'किल' - फोटो : इंस्टाग्राम

क्या थी फिल्म ‘किल’ की कहानी
जहां तक गुनीत मोंगा की फिल्म ‘किल’ की बात है तो उसमें हीरो का सामना ट्रेन में मौजूद कुछ लुटेराें से होता है। ये लोग, उसकी प्रेमिका को मार देते हैं। इसके बाद ट्रेन में फाइट सींस दिखाए जाते हैं। हीरो क्योंकि आर्मी ऑफिसर है तो वह लुटेरों की सारी टोली को मार देता है। फिल्म में लीड रोल में लक्ष्य नजर आए, जिन्होंने अमृत राठौर का रोल निभाया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें