इस वजह से बढ़ता है प्रेशर
फराह खान ने कहा कि जब भी वे किसी नए गाने पर साथ काम करते हैं तो हर बार प्रेशर दोहरा हो जाता है। फराह ने कहा कि साथ काम करते हुए कुछ शानदार ट्रैक तैयार हुए, इसके चलते अब जब भी साथ काम करते हैं तो पहले से ज्यादा दबाव बढ़ जाता है। फराह खान ने ईटाइम्स से बातचीत में यह खुलासा किया। फराह खान ने लंबे वक्त से चल रही अपनी दोस्ती को लेकर भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि कुछ सितारों से उनकी दोस्ती उनके स्टार बनने से पहले की हैं। फराह ने बताया कि शाहरुख खान के साथ उनकी दोस्ती 'कभी हां कभी ना' और 'दीवाना' की रिलीज होने से पहले ही शुरू हो गई थी।
ये खबर भी पढ़ें:
Shahrukh khan: अपनी व्हिस्की के ब्रांड वाली टी शर्ट में डैशिंग दिखे शाहरुख, फैंस बोले, साथ में फिल्म बनती है
इस वजह से लिया निर्देशन से ब्रेक
फराह खान ने कहा कि दशकों पुरानी दोस्ती होने के बावजूद शाहरुख खान के साथ काम करना अब समय के साथ मुश्किल होता जा रहा है। उन्होंने कहा, 'अगर उस समय उनके साथ काम करना मुश्किल था, तो अब और भी मुश्किल है। जब भी हम किसी गाने पर काम करते हैं, तो दबाव दोगुना हो जाता है, क्योंकि हमने साथ मिलकर शानदार गाने बनाए हैं'। फराह ने यह भी कहा कि 'हैप्पी न्यू ईयर' के बाद दिलचस्प प्रोजेक्ट्स की कमी के चलते उन्होंने निर्देशन से ब्रेक लिया।
ये खबर भी पढ़ें:
Suniel Shetty: 14वीं सदी के शासक की भूमिका निभाएंगे सुनील शेट्टी, 'केसरी वीर' के लिए सीखी घुड़सवारी-तलवारबाजी!
निर्देशन में लौटने का पक्का इरादा, लेकिन...
फराह खान ने कहा कि ब्रेक के बाद उन्होंने अपने परिवार पर पूरा फोकस किया। अपने बच्चों के साथ क्वालिटी वक्त बिताया और छुट्टियां मनाईं। उन्होंने यह भी कहा कि निर्देशन में वापसी की उनकी इच्छा है, लेकिन वे कमबैक तभी करेंगी जब कोई अच्छी स्क्रिप्ट होगी और सही समय होगा। बता दें कि फराह खान ने फिल्म 'मैं हूं ना' से निर्देशन की दुनिया में डेब्यू किया। फराह ने शाहरुख खान के 'चलेया, 'दर्द-ए-डिस्को जैसे गानों को कोरियोग्राफ किया है।
ये खबर भी पढ़ें:
Honey Rose: अभिनेत्री का पीछा करने वाले व्यापारी पर हुई बड़ी कार्रवाई, एसआईटी ने हिरासत में लिया