हेरा फेरी' सिरीज़ की तीसरी फ़िल्म 'हेरा फेरी 3' में इरफ़ान ख़ान 'लवेबल' डॉन का किरदार निभाने वाले थे। उन्होंने इस फ़िल्म के लिए ऑडियो विजुअल भी शूट किया था पर वो फ़िल्म से गायब हैं।
फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया की इरफ़ान ख़ान को डेट्स को लेकर दिक्कत आ रही थी। अब ये किरदार केके मेनन करेंगे। निर्देशक नीरज वोरा ने बीबीसी से कहा "हम फ़िल्म में इरफ़ान ख़ान को चाहते थे पर उनकी डेट्स मैच नहीं हो रही थी। हम फ़िल्म को 18 दिसंबर को रिलीज़ करना चाहते हैं, इसलिए उनका रिप्लेसमेंट ढूंढना पड़ा।"