मेकर्स पर भड़के देसाई
देसाई ने बताया कि उन्हें उम्मीद थी कि आदिपुरुष हाउसफुल होगी, क्योंकि यह रामायण पर आधारित थी, लेकिन फिल्म सभी की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने याद किया कि कैसे लोग रामानंद सागर की रामायण देखने के लिए ब्लैक एंड व्हाइट टेलीविजन के सामने बैठे रहते थे। देसाई ने आदिपुरुष के निर्माताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने रामायण को मजाक बना दिया। उन्होंने कहा, "यह निश्चित रूप से रामायण नहीं है। इस फिल्म को अपने थिएटर में चलाना मेरा दायित्व है। मैं बहुत परेशान हूं।"
संवाद लिखते समय नहीं किया होमवर्क
उन्होंने आगे प्रभास पर भी निशाना साधा। देसाई ने कहा कि बाहुबली के समय प्रभास क्या थे और अब क्या हो गए हैं। उन्होंने आश्चर्य जताया कि इस तरह के संवाद लिखने से पहले किसी ने होमवर्क क्यों नहीं किया। साक्षात्कार में दर्शकों की भावनाओं को आहत करने के लिए माफी मांगने के बजाय ऐसे संवादों का बचाव करने के को लेकर वह लेखक मनोज मुंतशिर पर भी नाराज दिखे।
आदिपुरुष ने अब तक कमाए इतने करोड़
गौरतलब है कि ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई के बाद प्रभास स्टारर आदिपुरुष के कलेक्शन में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने एक हफ्ते में 260 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया है। फिल्म में प्रभास के अलावा कृति सेनन, सैफ अली खान, सनी सिंह और देवदत्त नागे मुख्य भूमिकाओं में हैं।
Jee Le Zaraa: 'जी ले जरा' का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बुरी खबर, इस वजह से ठंडे बस्ते में गई फिल्म