एक फिल्म निर्माण कंपनी ने मद्रास उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर कमल हासन की फिल्म ‘विश्वरूपम 2’ की रिलीज रोकने का अनुरोध किया। यह फिल्म 10 अगस्त को रिलीज होनी वाली है।
विज्ञापन
‘पिरामिड सैमीरा प्रोडक्शंस इंटरनेशनल’ ने तमिल और हिन्दी में ‘मर्मयोगी’ नाम से फिल्म बनाने के लिए हासन के प्रोडक्शन हाउस ‘राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल’ को किए गए 5.44 करोड़ रुपये के भुगतान को वापस पाने के लिए हासन के खिलाफ एक दीवानी वाद दायर किया है।
याचिकाकर्ता के अनुसार, उन्होंने राजकमल फिल्म्स के साथ सौ करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ‘मर्मयोगी’ के निर्माण के लिए दो अप्रैल 2008 को सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।