फिल्मों में शानदार संवाद के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाले मशहूर राइटर जलीस शेरवानी का निधन हो गया है। उन्होंने 'प्रतिघात', 'कनवरलाल', 'संग्राम', 'एक था राजा', 'माफिया' जैसी फिल्मों के संवाद लिखने वाले और 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'हम तुम्हारे हैं सनम', जैसी फिल्मों के गाने से भी उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी हैं।
खास बात यह है कि जलीस शेरवानी ने सलमान खान की ज्यादातर फिल्मों के संवाद और गाने लिखे। आखिरी बार उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के गाने लिखे। इससे पहले वह सलमान खान की फिल्मों 'गर्व', 'तुमको ना भूल पाएंगे', 'दबंग', 'दबंग 2', 'वांटेड' और 'हैलो ब्रदर' के भी गाने लिख चुके हैं।
सलमान खान की फिल्म 'बागी' के संवाद भी जलीस शेरवानी ने लिखे थे। उत्तर प्रदेश मे कासगंज के रहने वाले जलीस फिल्म राइटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रह चुक हैं। जलीस कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, उनका पार्थिव शरीर कुछ देर में अस्पताल से उनके निवास पाटलिपुत्र, ओशिवारा, अंधेरी पश्चिम पहुंचने वाला है।