फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म सिटी में आग: क्यों अमिताभ बच्चन और बादशाह को छोड़ना पड़ा था सेट? 'केबीसी' से 'हसल 5' तक मचा हड़कंप

Tue, 06 Oct 2026 05:11 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Film City Fire: मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित फिल्म सिटी में सोमवार की दोपहर अचानक आग लग गई। आग की वजह से आसपास के कई टीवी शोज की शूटिंग रोकनी पड़ी। जानिए पूरा मामला। 
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के गोरेगांव ईस्ट स्थित फिल्म सिटी में सोमवार को आग लग गई थी। आग का धुआं पास के 'हसल सीजन 5' और 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट तक पहुंच गया, जिसके बाद वहां मौजूद कलाकारों और क्रू को सेट से बाहर निकालना पड़ा।
विज्ञापन


दोनों शोज की रोकनी पड़ी शूटिंग
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि आग शाम करीब 4 बजे 'पति पत्नी और पंगा 2' के लिए बनाए गए एक अस्थायी सेट के बाहरी हिस्से में लगी थी। यह सेट प्राइम फोकस स्टूडियो के पीछे बनाया गया था। जिस समय आग लगी, उस सेट पर शूटिंग नहीं चल रही थी। इसलिए वहां कोई कलाकार या क्रू मेंबर मौजूद नहीं था।

हालांकि, आग से निकला धुआं पास के 'हसल सीजन 5' और 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट तक पहुंच गया। इसकी वजह से दोनों शोज की शूटिंग रोकनी पड़ी और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इस दौरान अमिताभ बच्चन को भी 'केबीसी' का सेट छोड़कर बाहर आना पड़ा।
विज्ञापन
Trending Videos

अमिताभ बच्चन - फोटो : Amitabh bachchan blog
अमिताभ बच्चन को भी छोड़ना पड़ा सेट
ऑल इंडिया फिल्म एम्प्लॉइज कन्फेडरेशन के अध्यक्ष और फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज के महासचिव अशोक दुबे ने बताया कि अगर 'पति पत्नी और पंगा 2' के सेट पर उस समय शूटिंग चल रही होती, तो हादसा काफी बड़ा हो सकता था।

उन्होंने बताया कि सेट के शेड में आग लगी और धुआं 'हसल 5' और 'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट तक पहुंच गया। धुएं की वजह से अमिताभ बच्चन समेत पूरी टीम को बाहर निकलना पड़ा। इसके चलते करीब डेढ़ घंटे तक शूटिंग रुकी रही। राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

देखें वीडियोज- 
विज्ञापन

बादशाह - फोटो : Instagram
'हसल 5' का फिनाले भी हुआ प्रभावित
आग का असर 'हसल सीजन 5' के फिनाले की शूटिंग पर भी पड़ा। उस समय सेट पर रैपर बादशाह, अभिनेता समर्थ जुरेल और शो के कंटेस्टेंट्स मौजूद थे। अचानक धुआं और जलने की गंध महसूस होने के बाद सभी को सेट से बाहर निकलना पड़ा।

बताया जा रहा है कि 'पति पत्नी और पंगा 2' के पास लगे टेंट भी आग की चपेट में आ गए और पूरी तरह जल गए। हालांकि, आग ज्यादा नहीं फैली और फायर ब्रिगेड ने जल्द ही इसे काबू में कर लिया।

स्थिति सामान्य होने और जगह को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद 'हसल 5' के फिनाले की शूटिंग दोबारा शुरू कर दी गई। गनीमत रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: रणबीर कपूर की 'रामायण' के सेट पर लगी आग? मचा हड़कंप; जानें कितना हुआ नुकसान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें