फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजू खेर: ‘लगा था अनुपम मदद करेगा पर…’, अभिनेता ने याद किए बुरे दिन; चैनल बंद होने से डूब गए थे सारे पैसे

Tue, 06 Oct 2026 04:37 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Raju Kher On Anupam Kher: अनुपम खेर के भाई राजू खेर भी अभिनेता हैं। टीवी के कई शोज और कुछ एक फिल्मों में अभिनय करने के बाद राजू ने बतौर निर्देशक भी अपनी किस्मत आजमाई थी। अब हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने करियर के सबसे मुश्किल वक्त को याद किया।
विज्ञापन
राजू खेर, अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर के भाई निर्देशक राजू खेर ने अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर को याद किया। इसके साथ ही उन्होंने अपने और अनुपम के रिश्तों पर भी काफी कुछ कहा। जानें क्या बोले राजू…

पैसे डूबने और आर्थिक तंगी पर क्या बोले राजू? 

विज्ञापन

अभिनेता-निर्देशक राजू खेर ने सिद्धार्थ कनन से बातचीत में अपने पुराने वक्त को याद करते हुए कहा, ‘एक समय था जब मैं बुरे दौर से गुजर रहा था। मैंने अपना घर बेच दिया था क्योंकि एक नया चैनल आने वाला था, इसलिए मैंने कहीं और एक फ्लैट खरीद लिया था। नया चैनल लॉन्च होने वाला था और कई लोग पायलट प्रोजेक्ट बना रहे थे, समझौते भी हो चुके थे। मैंने भी 'लाइफ के लिए कुछ भी करेगा' नाम का एक कार्यक्रम बनाया था। अचानक मुझे पता चला कि वह चैनल बंद हो गया है। फ्लैट बेचकर जो पैसे मिले थे, मैंने उस कार्यक्रम में लगा दिए थे। मुझे लगा था कि मेरी जिंदगी शानदार है, चार बेडरूम का घर है, परिवार के लिए सब कुछ तैयार है। फिर, चैनल गायब हो गया और किसी को पता नहीं चला कि क्या हुआ। उनके दरवाजे पर बस एक ताला लगा हुआ था।'

Trending Videos

अनुपम खेर-दुलारी खेर और राजू खेर - फोटो : इंस्टाग्राम

राजू को लगा अनुपम करेंगे मदद
आगे अपने इंटरव्यू में राजू ने कहा, ‘इसके बाद मुझे किराया चुकाने का भी दबाव महसूस हो रहा था। मेरे पास कोई और सहारा नहीं था, मैं सिर्फ अपने भाई से बात कर सकता था और मुझे लगा कि वह मेरी मदद करेगा। लेकिन उस समय उसने भी काम करना बंद कर दिया था। कारण यह था कि वह उन अजीबोगरीब फिल्मों में काम नहीं करना चाहता था, वह सार्थक भूमिकाएं चाहता था। इसलिए, मुझे लगा कि मेरे भाई ने मेरी मदद नहीं की। वह कर सकता था, यही मेरा उस समय का विचार था।’ 

राजू ने आगे बताया कि अनुपम खेर उस वक्त खुद निजी संघर्षों से गुजर रहे थे। इस वजह से वह राजू की मदद नहीं कर सके। मगर इस बात का एहसास राजू को कई साल बाद हुआ।

विज्ञापन

राजू खेर - फोटो : सोशल मीडिया

राजू खेर का वर्कफ्रंट 

  • राजू खेर ने फिल्म और टेलीविजन दोनों में अभिनेता और निर्देशक के रूप में काम किया है। 
  • उन्होंने 1990 के दशक में अभिनय शुरू किया और 'गुलाम', 'जंगल', 'ओम जय जगदीश', 'शूटआउट एट वडाला', 'कृष 3', 'मैं तेरा हीरो' समेत कई फिल्मों में अभिनय किया है। 
  • उन्होंने कई टेलीविजन शो का निर्देशन भी किया है।
  • 1999 का सीरियल 'संस्कार', 'साथ ही मंजिल', 'अभिलाषा' और 'रेत का दरिया' के लिए वह काफी मशहूर हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें