फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल
- फोटो : यूट्यूब- MaddockFilms
पूरे जीवन काल में लड़े 120 युद्ध
संभाजी महाराज ने बचपन में ही अपनी मां को खो दिया था, ऐसे में उनकी परवरिश दादी जीजाबाई ने की। वह भी छत्रपति शिवाजी महाराज की तरह ही वीर बने, उनके तरह ही युद्ध कला में निपुण थे। मुगल शासक औरंगजेब से संभाजी ने कई युद्ध लड़े, जिनमें कभी भी औरंगजेब नहीं जीत पाया। ऐसा कहा जाता है कि संभाजी ने लगभग 120 से अधिक युद्ध लड़े और जीते। मुगलों के अलावा उन्होंने अंग्रेजों और पुर्तगालियों से भी युद्ध किया। 70 साल का औरंगजेब जीवन भर 32 साल के संभाजी को युद्ध में हराने का सपना देखता रहा लेकिन उसका यह सपना कभी पूरा नहीं हुआ।
अपनों के कारण हारे संभाजी
औरंगजेब तो कभी छत्रपति संभाजी को हरा ना पाया लेकिन उनके अपने ही उनकी हार का कारण बने। भीतरघात के कारण संभाजी को मुगल शासक के सिपाहियों ने पकड़ लिया था। इस साजिश में संभाजी के कुछ करीबी लोगों ने ही मुगलों का साथ दिया। आखिर में संभाजी को कैद कर लिया गया, औरंगजेब उनसे माफी मंगवाना चाहता था, लेकिन संभाजी ने ऐसा नहीं किया।
फिल्म 'छावा' में औरंगजेब बने अक्षय खन्ना, संभाजी बने विक्की कौशल
- फोटो : यूट्यूब-MaddockFilms
जब औरंगजेब ने मांगा संभाजी जैसा बेटा
मुगलों की कैद में संभाजी पर बहुत अत्याचार किया गया। संभाजी की आंखें तक निकाल ली गईं। शरीर के टुकड़े कर दिए गए। आखिर में उनकी मृत्यु हो गई। संभाजी की मौत से मराठा साम्राज्य हिल गया। वहीं औरंगजेब को भी उनकी मौत पर अफसोस हुआ। कहा जाता है कि औरंगजेब भी संभाजी जैसा ही बेटा चाहता था। इस तरह दुश्मन भी संभाजी की वीरता का कायल हो गया। इतिहास में भी छत्रपति संभाजी महाराज अमर हो गए।