फिल्म 'छावा' के एक सीन में विक्की कौशल
- फोटो : यूट्यूब- MaddockFilms
कई लोगों को पसंद आया ट्रेलर
इस ट्रेलर को देखने के बाद अब लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। बड़ी संख्या में लोग फिल्म के ट्रेलर की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'ऐसा ट्रेलर देखकर बस थिएटर का टिकट बुक करने का मन होता है...ब्लॉकबस्टर।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'ट्रेलर ने साबित कर दिया कि यह साल की सबसे बड़ी फिल्म होने वाली हैं।' एक शख्स ने एक्स पर अक्षय खन्ना की तारीफ करते हुए उन्हें सबसे अंडररेटेड अभिनेता कहा। इसके अलावा बहुत से लोगों ने रश्मिका मंदाना की भी जमकर तारीफ की।
कुछ को ठीक नहीं लगी विक्की की अदाकारी
हालांकि, कुछ लोगों को फिल्म का ट्रेलर पसंद नहीं आया। एक ने एक्स पर लिखा, "विक्की कौशल इस भूमिका के लिए अनुपयुक्त हैं। उनके संवादों और भाव-भंगिमाओं से यह स्पष्ट है कि वे कड़ी मेहनत कर रहे हैं, लेकिन सहज नहीं दिखते। वह बनावटी लग रहे हैं।"
फिल्म 'छावा' में छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में विक्की कौशल
- फोटो : इंस्टाग्राम-@maddockfilms
इन फिल्मों में भी नजर आएंगे विक्की
वर्क फ्रंट की बात करें तो 'छावा' के बाद विक्की कई बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं। उनके पास 'महावतार' नाम की फिल्म है जिसका निर्देशन अमर कौशिक करने वाले हैं। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लव एंड वॉर' में दिखेंगे। फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी हैं।
संबंधित वीडियो