फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sidharth: सिद्धार्थ आनंद ने मैत्री प्रोडक्शन को लौटाए 65 करोड़ रुपये, प्रभास संग फिल्म पर फिलहाल के लिए रोक

Sat, 06 May 2023 08:14 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सिद्धार्थ आनंद और प्रभास की फिल्म पर फिलहाल के लिए रोक लग गई है। वहीं, डायरेक्टर ने मैत्री प्रोडक्शन को 65 करोड़ रुपये भी लौटा दिए हैं। 
विज्ञापन
प्रभास-सिद्धार्थ आनंद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को ऋतिक रोशन के साथ 'वॉर' और शाहरुख खान के साथ 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। अपने टैलेंट का जादू बिखेरते हुए सिद्धार्थ आनंद यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स के पसंदीदा डायरेक्टर बन गए हैं। सिद्धार्थ जल्द ही वाईआरएफ के बैनर तले 'टाइगर बनाम पठान' फिल्म का डायरेक्शन करने वाले हैं, जिसके एलान मात्र से फैंस का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। 

सिद्धार्थ आनंद ने लौटाए 65 करोड़ रुपये 

'टाइगर बनाम पठान' फिल्म से पहले सिद्धार्थ आनंद, साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ एक एक्शन फिल्म को लेकर बातचीत कर रहे थे, जिसे मैत्री प्रोडक्शंस द्वारा बैंकरोल किया जाएगा। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म बनाने के लिए सिद्धार्थ आनंद को 65 करोड़ रुपये की फीस ऑफर की थी। हालांकि, अब फिल्म निर्माता को होल्ड पर जाने की खबर सामने आई है। 

विज्ञापन


Rajkumar Santoshi: 'अंदाज अपना अपना' की असफलता पर राजकुमार ने 29 साल बाद तोड़ी चुप्पी, सीक्वल पर कह दी यह बात

प्रभास-सिद्धार्थ की डेट नहीं हुई मैच 

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रभास और सिद्धार्थ आनंद की एक्शन से भरपूर एंटरटेनर फिल्म ठंडे बस्ते में जा रही है। इतना ही नहीं, फिल्म निर्माता ने मैत्री प्रोडक्शन को फीस भी वापस कर दी है। यह सब इसलिए हुआ क्योंकि प्रभास और सिद्धार्थ की डेट्स मैच नहीं हुई थीं। रिपोर्ट के अनुसार, 'सिद्धार्थ और बाहुबली स्टार प्रभास इस समय भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे व्यस्त लोगों में से दो हैं। उनकी डायरी अगले कुछ वर्षों के लिए ब्लॉक हो गई हैं और वे अपने सहयोग के लिए उचित समय नहीं ढूंढ पा रहे हैं। 

Anshula Kapoor: बॉडी शेमिंग की कई बार शिकार हो चुकी हैं अंशुला कपूर, एक्ट्रेस ने ऐसे तय किया फैट टू फिट का सफर

प्रभास, सिद्धार्थ के अपकमिंग प्रोजेक्ट 

प्रभास की पाइपलाइन में तीन फिल्में हैं, जबकि सिद्धार्थ आनंद 'फाइटर' के अलावा 'टाइगर बनाम पठान' मूवी डायरेक्ट करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो, सिद्धार्थ 'टाइगर बनाम पठान' के बाद 'फाइटर 2' पर काम करने की योजना बना रहे हैं। प्रभास की बात करें तो तेलुगू स्टार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आदिपुरुष' 16 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। वहीं, उनकी मूवी 'सालार' वर्ष 2024 में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें