बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन अक्सर किसी न किसी वजह से मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपनी निजी जिंदगी को लेकर लगभग हर उम्र का व्यक्ति उनका है। एक्टर की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। फैंस के बीच ऋतिक ग्रीक गॉड के नाम से भी फेमस हैं।
विज्ञापन
ऋतिक के इश्क में कायल महिला
हाल ही में अभिनेता के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिस पर उनकी प्रतिक्रिया देखकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ करने में पीछे नहीं हट रहे हैं। ऋतिक का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला को उनसे यह कहते हुए सुना जा सकता है, ''मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। आपके इश्क में कायल हूं, और आप पर मैं घायल हूं। पर क्या करूं। मैं बहुत पहले पैदा हो गई, वरना मैं आपसे शादी करती।''
'उम्र समस्या नहीं '
महिला आगे कहती है, ''मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं। मैं आपके प्यार का शिकार हूं।'' इसके बाद जब ऋतिक ने उनसे पूछा कि क्या वह शादीशुदा हैं, तो वह हां कहती हैं। इस पर 'फाइटर' एक्टर कहते हैं, "समस्या तो है। उम्र समस्या नहीं है, सिंगल तो मैं भी था। यहां तक कि मैं लंबे समय तक सिंगल था।''
विज्ञापन
इन फिल्मों में आएंगे नजर
एक्टर ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें, तो एक्टर 'वॉर 2', 'कृष 4' और 'फाइटर' में नजर आने वाले हैं। फाइटर में उनके साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाले है, जबकि, 'वॉर 2' का डायरेक्शन अयान मुखर्जी करेंगे। इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और कियारा आडवाणी के होने की चर्चा है।