फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IB71 OTT Release: विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी71' इस दिन देगी ओटीटी पर दस्तक, जानें कहां उठा सकेंगे लुत्फ?

Sat, 24 Jun 2023 08:37 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

विद्युत जामवाल की फिल्म 'आईबी71' की ओटीटी स्ट्रीमिंग डेट सामने आ गई है। जानें आप इस फिल्म का लुत्फ कब और कहां उठा सकेंगे। 
 
विज्ञापन
आईबी 71 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विद्युत जामवाल और अनुपम खेर स्टारर स्पाइ-थ्रिलर फिल्म 'आईबी 71' 12 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। हालांकि, अब इसके मेकर्स को इसकी ओटीटी रिलीज से काफी उम्मीदें हैं। तो अगर आप भी मूवी को ओटीटी पर देखने का इंतजार कर रहे हैं, तो इसकी रिलीज डेट सामने आ गई है। आइए जान लेते हैं कि 'आईबी 71' कब और किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे रही है। 

'आईबी 71' की कहानी 

संकल्प रेड्डी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आईबी 71' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर सेट की गई है। फिल्म में विद्युत जामवाल एक इंटेलिजेंस ऑफिसर की भूमिका में हैं, जो उनके प्रोडक्शन बैनर एक्शन हीरो फिल्म्स का पहला प्रोजेक्ट है। फिल्म को लेकर जामवाल ने कहा, 'एक सेना का बच्चा होने के नाते मैंने हमारे गुमनाम नायकों के जीवन को करीब से देखा है और उनकी कहानियों को दुनिया के सामने लाना मेरा व्यक्तिगत आग्रह था। एक ऐसी फिल्म का निर्माण करना जो खुफिया ब्यूरो को कहानी के केंद्र में रखे, यह भुगतान करने का मेरा तरीका है। उनके बलिदान और योगदान को श्रद्धांजलि।'

विज्ञापन


Rhea Chakraborty: जिंदगी के मुश्किल दौर का जिक्र करती नजर आईं रिया, बोलीं- लोगों ने खूब बातें बनाईं

'आईबी 71' की ओटीटी स्ट्रीमिंग

'आईबी 71' का ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी+ हॉटस्टार पर डिजिटल प्रीमियर होने वाला है। शनिवार, 24 जून को स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, 'भारत के सबसे बड़े जासूसी मिशन की अनकही कहानी यहां है। आईबी 71 की स्ट्रीमिंग सात जुलाई से डिज्नी+ हॉटस्टार पर।'

विज्ञापन
विज्ञापन


Munna Bhai 3: 'मुन्ना भाई 3' पर अरशद वारसी का चौंकाने वाला बयान, क्या नहीं बन पाएगी फिल्म?

'आईबी 71' स्टारकास्ट

संकल्प रेड्डी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'आईबी 71' में विद्युत जामवाल और अनुपम खेर के अलावा विशाल जेठवा, अश्वथ भट्ट, दलीप ताहिल, सुव्रत जोशी, डैनी सुरा और फैजान खान जैसे सितारे हैं। फिल्म का सह निर्माण टी-सीरीज और रिलायंस एंटरटेनमेंट ने किया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें