हिंदी फिल्म जगत में अपने सफलता में मुंबई की ऊर्जा को योगदान देते हुए आयुष्मान ने कहा, ' मुंबई जैसा बड़ा शहर हमेशा से मेरे लिए एक ऊर्जा की तरह रहा है। एक ऐसी ऊर्जा जिसने शुरुआती दिनों में मेरी मदद की है। जब भी मैं किसी काम के लिए या शूट के लिए बाहर जाता हुं तो यह ऊर्जा अपने साथ लेकर जाता है और यही मुझे आगे बढ़ने में मदद करती है। मुझे याद है जब मैं 2008 में मुंबई आया था। और जैसे ही मैंने मुंबई की जमीन पर पांव रखा तो एक अपनापन सा महसूस हुआ। लोकल ट्रेन में चलना, ऑडिशन की लाइन में खड़े होने से लेकर सारी दिक्कतों तकलीफों को झेलने में इस शहर की ऊर्जा ने मेरी मदद की। मुझे इस शहर ने अपनाया और इतना सब दिया इसके लिए मैं आभारी हूं'। आज इतने बड़े दिग्गजों के सामने एक अतिथि को तरह खड़ा हूं तो इसमें भी मुंबई का ही हाथ है।’
Saas Bahu Aur Flemingo: डिंपल कपाड़िया ने फिर संभाले हथियार, बोलीं- एक्शन सीन करने का ‘किक’ ही अलग है
ऑस्कर विजेता डॉक्यूमेंट्री फिल्म एलिफेंट व्हिस्पर्स के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा 'मुझे याद है 10 साल पहले मैं वन्यजीव अभ्यारण्य के लिए केरला कर्नाटक और तमिलनाडु की ओर गया था। उस समय मैंने इंसान और जानवरों के बीच एक अलग तरह का रिश्ता देखा था। मैंने कभी सोचा भी नहीं था कि इस रिश्ते को 2023 में पूरी दुनियां देखेगी और हमको ऑस्कर अवॉर्ड मिलेगा। इससे हमको यह सिखाया है कि हम जितना अपनी जड़ों से जुड़ेंगे, उतना आगे बढ़ेंगे। हम जितना स्थानीय होंगे उतना वैश्विक प्रसिद्धि मिलेगी।’
Zayed Khan: इंडस्ट्री से दूर होकर अपना ख्याल रखना छोड़ बैठे थे जायद, बोले- बैंगन की तरह दिखने लगा था
हिंदी सिनेमा के वैश्विकता पर बात करते हुए आयुष्मान ने कहा 'इस समय हमारी फिल्म इंडस्ट्री विश्व के सबसे बड़े फिल्मी धुरन्धरों में से एक है। मैं खुद को भयशील महसूस करता हूं कि मैं उस दौर में अभिनेता हूं जहां देसी कला और कलाकारों को मौका मिल रहा है। पिछले कुछ सालों में भारत को एक रचनात्मक शक्ति के रूप में देखा जा रहा है और हमारे कला का विश्वस्तर पर स्वागत किया जार रहा है और देश के रूप में यही हमें आगे बढ़ने में मदद करता है।’
Alia Bhatt: 'उड़ता पंजाब' के लिए यह दिग्गज अभिनेता बना था आलिया का गुरु, सिखाई थी झारखंडी बोली