पिता-पुत्र की शानदार कहानी पर बनी बॉलीवुड फिल्म 'फरारी की सवारी' के निर्देशक राजेश मपुस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजेश ने 'मुन्नाभाई सिरीज' और 3 'इडियट्स' में राजकुमारी हीरानी के असिस्टेंट भी रहे हैं।
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक राजेश मपुस्कर की पत्नी निशा ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया है। खबर के अनुसार मुंबई डिंडोशी पुलिस ने उन्हें आईपीसी की धारा 465, 468, 471 और 498 अ के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
डिंडोशी पुलिस के वरिष्ठ इंस्पेक्टर अविनाश सावंत से एक अखबार से हुई बातचीत में इसकी पुष्टि हुई है। इंस्पेक्टर के मुताबिक राजेश मपुस्कर को फिलहाल पुलिस कस्टडी में रखा गया है। जल्द ही उन्हें न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।
पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप
बॉलीवुडलाइफ डॉट कॉम की खबर के मुताबिक फिल्म निर्देशक राजेश मपुस्कर की पत्नी निशा ने आरोप लगाया है कि उनके पति खुद ओबेरॉय वुड्स के आलीशान फ्लैट में रहते हैं, जिसके लिए वह 65,000 रुपए किराया चुकाते हैं। लेकिन वह जिस अपार्टमेंट में दोनों बच्चों के साथ रहती हैं, उसका किराया नहीं चुकाते।
यही नहीं, उनका कहना है कि राजेश मपुस्कर असिस्टेंट अनिल नायडू की पत्नी महीप ढिल्लन से अफेयर में हैं। इसी चक्कर में राजेश ने पहले उन पर आत्महत्या की कोशिश की फर्जी खबर फैलाकर जबरन उन्हें तीन महीने के पागलखाने भेज दिया था।
गौरतलब है कि लंबे समय तक राजकुमार हीरानी के साथ काम करने के बाद फरारी की सवारी में स्वतंत्र निर्देशन किया था। इसमें अनिल नायडू उनके असिस्टेंट थे। निशा का कहना है कि राजेश ने अनिल को इसीलिए अपना असिस्टेंट बनाया था ताकि वह उनकी पत्नी के करीब रह सकें।