फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh: आमिर नहीं यह हैं फातिमा के फेवरेट स्टार, मिस्टर परफेक्शनिस्ट के लिए एक्ट्रेस ने कही यह बात

Mon, 31 Jul 2023 11:00 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में फातिमा ने अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि यूं तो वह शाहरुख खान की फैन हैं, लेकिन उनका मानना है कि आमिर खान ने दर्शकों को अलग-अलग फिल्में दी हैं।
विज्ञापन
शाहरुख खान, फातिमा सना शेख, आमिर खान - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में 'दंगल', 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' जैसी फिल्मों में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख यूं तो आमिर खान संग अपने रिश्ते के चलते सुर्खियां बटोरती हैं। लेकिन इस समय वह अपने हाल ही में दिए गए इंटरव्यू में किए गए खुलासों के चलते चर्चा में बनी हुई हैं। फातिमा सना शेख ने जहां एक तरफ किराए के घर में रहने का खुलासा किया है, वहीं दूसरी तरफ अपने पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में भी खुलकर बात की है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि आखिर फातिमा सना शेख का पसंदीदा अभिनेता कौन है...

विज्ञापन

फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram
हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में फातिमा ने अपने पसंदीदा अभिनेता के बारे में खुलासा करते हुए बताया कि यूं तो वह शाहरुख खान की फैन हैं, लेकिन उनका मानना है कि आमिर खान ने दर्शकों को अलग-अलग फिल्में दी हैं। फातिमा ने कहा, 'मैं शाहरुख खान की प्रशंसक हूं, लेकिन मुझे लगता है कि आमिर खान ने हमें रंग दे बसंती, पीके, पीपली लाइव जैसी कई फिल्में दी हैं, ये सभी फिल्में बहुत अलग हैं।'
Filmy Wrap: IFFM 2023 में तिरंगा फहराएंगी शबाना आजमी और करण पर फिर भड़कीं कंगना रणौत, पढ़ें फिल्मी खबरें

आमिर खान, फातिमा सना शेख - फोटो : सोशल मीडिया
खास बात यह है कि, शाहरुख खान को अपना पसंदीदा स्टार बताते हुए भी बड़ी चालाकी से फातिमा ने आमिर खान की तारीफ कर दी। आपको बता दें, आमिर खान और फातिमा सना शेख का नाम फिल्म 'दंगल' के बाद से ही जोड़ा जा रहा है। दोनों को एक साथ कई मौकों पर भी देखा गया। इतना ही नहीं, अफवाहों का खंडन करने के बावजूद, आमिर द्वारा अपनी दूसरी पत्नी किरण राव से तलाक की घोषणा के बाद दोनों के कथित तौर पर रिश्ते में होने की अफवाहें और तेज हो गईं। आमिर और फातिमा सना शेख को हाल ही में एक साथ पिकलबॉल खेलते हुए भी देखा गया था।
विज्ञापन

फातिमा सना शेख - फोटो : Instagram
अगर निजी जिंदगी से अलग फातिमा सना शेख के करियर की बात करें तो अभिनेत्री को अगली बार मेघना गुलजार की अपकमिंग फिल्म 'सैम बहादुर' में काम करते हुए देखा जाएगा। इस फिल्म में फातिमा के साथ विक्की कौशल नजर आएंगे। विक्की कौशल, आगामी फिल्म में फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे।  
SR Prabhu: 'सुपरस्टार्स का दौर हुआ खत्म', कैथी फिल्म निर्माता ने रजनीकांत के बयान पर विचार साझा कर छेड़ी बहस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें