एक्शन से भरपूर है ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत पाकिस्तान के जरिए एक घातक हथियार के साथ भारत को निशाना बनाने के लक्ष्य से होती है, लेकिन वैभव तत्ववादी जो सीरीज में भारतीय जासूस 'क्षितिज' की भूमिका निभा रहे हैं, वह पाकिस्तान की योजनाओं को विफल कर देते हैं। हालांकि, लैब बंद कराने में सफल होने के दौरान क्षितिज को गिरफ्तार कर लिया जाता है और उसे पाकिस्तान की सबसे सुरक्षित जेल साहीवाल जेल में बंद कर दिया जाता है। इसके बाद कमांडो विराट के रूप में प्रेम और भावना रेड्डी के रूप में अदा शर्मा अपने साथी क्षितिज को दुश्मन के इलाके से सुरक्षित करने के खतरनाक मिशन पर निकलते हैं।
Neetu Chandra: सैफ, करीना के बाद मार्वल में नीतू को मिला बड़ा मौका, 'वेस्टलैंडर्स' में इस किरदार की बनीं आवाज
'कमांडो' फ्रैंचाइजी
'कमांडो' फ्रैंचाइजी की अब तक तीन फिल्में आ चुकी हैं, जिन्हें विपुल शाह ने निर्मित किया था। कमांडो फ्रैंचाइजी की शुरुआत 2013 में 'कमांडो: ए वन मैन आर्मी' के साथ हुई, जिसमें विद्युत और पूजा चोपड़ा प्रमुख भूमिकाओं में थे। 2017 के सीक्वल 'कमांडो 2: द ब्लैक मनी ट्रेल' में आई, जिसमें अदा शर्मा ने मुख्य अभिनेत्री के रूप में पूजा की जगह ली और 2019 में 'कमांडो 3' आई, जिसमें विद्युत और अदा ने ही मुख्य भूमिका निभाई थी। अब वेब सीरीज 'कमांडों' में प्रेम और अदा नजर आएंगे। इस सीरीज में 'कमांडो' फ्रैंचाइजी की कहानी को आगे बढ़ाया जाएगा। इस सीरीज के जरिए प्रेम परीजा एक्टिंग डेब्यू कर रहे हैं।
Umesh Shukla: 'ओएमजी' के निर्देशक का बड़ा खुलासा, बोले- फिल्म की रिलीज के समय मिली थीं जान से मारने की धमकियां