500 बच्चों ने बनाया रिकॉर्ड
सोलापुर के बच्चों ने एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। करीब 500 बच्चों ने मिलकर सोनू सूद का कटआउट बनाया है, जो 410 फीट का है। यह वीडियो विरल भियानी ने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की है। अभिनेता का जो कटआउट बनाया गया है, वह उनकी आगामी फिल्म 'फतेह' के लुक का है। वे हाथों में बंदूक थामे नजर आ रहे हैं।
जैकलीन के साथ जमेगी जोड़ी
सोनू सूद अपनी इस फिल्म के जरिए निर्देशन की दुनिया में आगाज कर रहे हैं। फिल्म में वे लीड रोल निभा रहे हैं और साथ ही वे इसके निर्देशन की कमान भी संभाले हुए हैं। सोनू सूद के साथ फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस नजर आएंगी। फिलहाल सोनू सूद जोर-शोर से फिल्म का प्रमोशन कर रहे हैं।
संबंधित वीडियो