फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sana Khan: सना खान के घर गूंजी किलकारी, बेटे को दिया जन्म, सोशल मीडिया पर साझा की खुशी

Tue, 07 Jan 2025 10:47 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एक्ट्रेस सना खान ने अपने दूसरे बच्चे के जन्म की खुशखबरी सोशल मीडिया अकाउंट पर दी है। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो भी शेयर किया है।
विज्ञापन
सना खान- अनस सईद - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी एक्ट्रेस सना खान दूसरी बार मां बन गई हैं। सना ने अपने दूसरे बेटे का स्वागत किया है। इसकी घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। सना ने 5 जनवरी को अपने बेटे को जन्म दिया। सना ने वीडियो शेयर कर अपने मन की बात भी लिखी है। साथ ही फैंस से अपने बच्चे के लिए आशीर्वाद भी मांगा है।
विज्ञापन

 

कैप्शन पर लिखी ये बात
सना ने कैप्शन में लिखा, अल्लाह ताला ने हर चीज मुकद्दर में लिखी है। वक्त आने पर अल्लाह उसको अता करता है और जब अता करता है तो झोलियां खुशियों से भर देता है। 
 

फैंस ने दी बधाई
सना खान की इस वीडियो पोस्ट को फैंस ने बहुत पसंद किया है। उन्होंने सना को बच्चे के जन्म की बधाई भी दी है। एक ने लिखा- माशाअल्लाह, बहुत मुबारक हो। एक अन्य फैन ने लिखा-आपको बधाई भगवान आपको बहुत सारी खुशियां दें। 

यह खबर भी पढ़ें- Hrithik Roshan: 2025 में ऋतिक रोशन की आने वाली हैं कई फिल्में? वॉर 2 में कियारा-जूनियर एनटीआर के साथ आएंगे नजर
 
विज्ञापन

बीते वर्ष पहले बच्चे का किया स्वागत
बिग बॉस का हिस्सा रहीं अभिनेत्री सना खान कई फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। सना खान ने अब एक्टिंग छोड़ दी है और वे अपने पति और घर परिवार को देख रही हैं। सना खान ने सूरत में इस्लामिक पादरी मुफ्ती अनस सईद से 21 नवंबर 2020 में शादी की। शादी के बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। बीते वर्ष जुलाई में सना और अनस ने अपने पहले बच्चे सैय्यद तारिक जमील का स्वागत किया था। साल 2024 में उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है।

यह खबर भी पढ़ें- Bipasha Basu: कोलकाता की 'लेडी गुंडा' कैसे बनी बॉलीवुड की बोल्ड अदाकारा?  कभी ठुकरा दी थी विनोद खन्ना की फिल्म


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें