सोनम कपूर ने जताया दुख
सोशल मीडिया का सहारा लिया, जिन्हें उनके प्रशंसक प्यार से 'गुड्डा' के नाम से जानते थे। सोनम कपूर ने लिखा, "प्रिय गुड्डा, मैं आपके निधन के बारे में सुनकर बेहद दुखी हूं। मैं आपको जानने, आपके डिजाइन किए कपड़े पहनने और आपके लिए कई बार वॉक करने का सौभाग्य प्राप्त करने के लिए खुद को धन्य महसूस करती हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले। हमेशा आपकी सबसे बड़ी प्रशंसक रही हूं।"
Kartik Aryan: कार्तिक आर्यन को हुई घर का किराया देने में मुश्किल, फिल्मों में काम करने के बाद भी झेली परेशानी
शोक में डूबी फिल्म इंडस्ट्री
साथ ही, उन्होंने रोहित बल के साथ कुछ तस्वीरें भी पोस्ट कीं। अभिनेत्री अनन्या पांडे ने भी रोहित के निधन पर शोक जताया है। उन्हें हाल ही में लैक्मे फैशन वीक 2024 में रोहित बल के कमबैक शो में देखा गया था। उन्होंने शो से रोहित बल के साथ एक मनमोहक तस्वीर शेयर की और लिखा, "गुड्डा ओम शांति।" फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने रोहित बल के निधन को "दुखद और चौंकाने वाला" बताया है। इंस्टाग्राम स्टोरी पर पुलकित सम्राट ने लिखा, "ओजी को याद किया जाएगा।"
Nora Fatehi: नोरा फतेही ने जब दिलबर शूट के लिए छोटे कपड़े पहनने से किया इनकार, बोलीं- मुझे मत करो