फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवेज दरबार की बर्थडे पार्टी में जुटे 'बिग बॉस 19' के कंटेस्टेंट; फरहाना ने किया जमकर डांस, नगमा रहीं गायब

Tue, 17 Mar 2026 11:25 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Awez Darbar Iftar Party: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के प्रतिभागी रहे और इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार ने सोमवार शाम अपने जन्मदिन के मौके पर इफ्तार पार्टी रखी। यहां टीवी जगत के कई सितारे दिखे। हालांकि, आवेज की गर्लफ्रेंड नगमा मिराजकर कहीं नजर नहीं आईं। 
विज्ञापन
आवेज दरबार-फरहाना भट्ट-आकांक्षा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'बिग बॉस 19' फेम सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आवेज दरबार ने कल सोमवार को इफ्तार पार्टी रखी। यह उनके जन्मदिन का मौका भी था। पार्टी में 'बिग बॉस 19' के कई प्रतिभागी पहुंचे। इसके अलावा छोटे पर्दे के भी कई सितारे नजर आए। फरहाना भट्ट और गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा ने जमकर डांस किया। मगर, सितारों से सजी इस महफिल में आवेज की गर्लफ्रेंड नगमा नजर नहीं आईं। 

विज्ञापन

आवेज दरबार की पार्टी में बिग बॉस 19 के प्रतिभागी - फोटो : इंस्टाग्राम
आवेज ने फरहाना और गौरव के साथ किया डांस
आवेज दरबार की इफ्तार पार्टी और बर्थडे सेलिब्रेशन में गौरव खन्ना से लेकर फरहाना भट्ट तक नजर आए। नीलम गिरी ने भी अपने स्टाइलिश अंदाज से रौनक बढ़ाई। फरहाना ने जमकर डांस किया। आवेज भी अपनी बर्थडे पार्टी में झूमकर नाचे। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
 

गौरव खन्ना-आकांक्षा, अंकिता-विक्की - फोटो : इंस्टाग्राम
पत्नी आकांक्षा के साथ पहुंचे गौरव खन्ना
आवेज दरबार के यहां पार्टी में गौरव खन्ना अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला के साथ पहुंचे। इनके अलावा अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने भी शिरकत की। अभिषेक बजाज ने भी इफ्तार पार्टी में डांस किया। 
 

   

रिया चक्रवर्ती के स्टोर ओपनिंग पर नजर आईं फातिमा सना शेख, साथ दिखे रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय वर्मा; देखें तस्वीरें


विज्ञापन

नहीं दिखीं नगमा मिराजकर, क्या हो गया ब्रेकअप?
आवेज के बर्थडे बैश में टीवी जगत के सितारे पहुंचे। बिग बॉस 19 के भी तमाम प्रतिभागियों ने शिरकत की। मगर, आवेज की गर्लफ्रेंड नगमा कहीं नजर नहीं आईं। कथित तौर पर नगमा मिराजकर ने आवेज के बर्थडे पर बधाई वाली कोई सोशल मीडिया पोस्ट तक शेयर नहीं की। इसके बाद लोग हैरान हैं और अटकलें लग रही हैं कि क्या नगमा और आवेज का ब्रेकअप हो गया है? हालांकि, दोनों की तरफ से इसे लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें