ऑस्कर 2026 में दिखा ‘देसी कनेक्शन’
इस बार ऑस्कर में भारतीय सितारों की भी खास मौजूदगी रही। प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ इस ग्लैमरस इवेंट में पहुंचीं, वहीं ईशा अंबानी भी अपने पति आनंद पिरामल के साथ रेड कार्पेट और पार्टी में नजर आईं।
रेड कार्पेट पर भी छाई रहीं प्रियंका
ऑस्कर नाइट में प्रियंका चोपड़ा ने स्टाइलिश व्हाइट गाउन पहनकर रेड कार्पेट पर शानदार एंट्री की थी। वहीं निक जोनस क्लासिक ब्लैक टक्सीडो में नजर आए और दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया।
इस साल रहा 'वन बैटल आफ्टर अनदर' का जलवा
ऑस्कर 2026 का आयोजन हो चुका है और विजेताओं की घोषणा भी की जा चुकी है। इस बार लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा 4 अवॉर्ड्स ‘सिनर्स’ ने अपनी झोली में डाले। प्रियंका चोपड़ा बतौर अवॉर्ड प्रेजेंटर ऑस्कर अवॉर्ड्स में शामिल हुईं थीं।