फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरहान अख्तर ऐसे स्टोरीबोर्ड पर करते थे सीन्स की कल्पना, ‘दिल चाहता है’ से जुड़ी पोस्ट की शेयर; भावुक हुए फैंस

Thu, 13 Aug 2026 01:20 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farhan Akhtar: 2001 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिल चाहता है’ को 10 अगस्त को 25 साल पूरे हो गए हैं। अब फिल्म से जुड़ी एक खास पोस्ट फिल्ममेकर और एक्टर फरहान अख्तर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर शेयर की है। जानिए पोस्ट में क्या कुछ है खास। 

विज्ञापन
दिल चाहता है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना की आइकोनिक फिल्म ‘दिल चाहता है’ को रिलीज हुए 25 साल हो गए हैं, फिर भी इस फिल्म का जादू आज भी फैंस के दिलों में मौजूद है। अब फिल्म के सीन्स से जुड़ी एक खास पोस्ट फरहान ने शेयर की है। 

ऐसे बनाया करते थे स्टोरीबोर्ड

विज्ञापन

फरहान ने फिल्म के स्टोरीबोर्ड की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि उस समय AI और आसानी से मिलने वाले सॉफ्टवेयर नहीं हुआ करते थे। इसलिए वह अपने स्टोरीबोर्ड खुद हाथ से बनाया करते थे।

तस्वीरें शेयर कर उन्होंने लिखा, ‘AI से बहुत पहले और सॉफ्टवेयर आसानी से मिलने से पहले, मैं ‘दिल चाहता है’ के स्टोरीबोर्ड ऐसे बनाया करता था। हाथ से बनाए हुए, जिसमें हर किरदार फिंगरप्रिंट जैसा दिखता था। शायद इसी वजह से वे इतने खास थे।’

सेलेब्स और फैंस ने लुटाया प्यार 
फरहान ने फैंस से यह भी पूछा कि क्या वे अंदाजा लगा सकते हैं कि ये स्टोरीबोर्ड फिल्म के किस सीन के हैं। उन्होंने लोगों से कमेंट करके जवाब देने को कहा। पोस्ट पर कई सेलेब्स ने कमेंट कर फिल्म की सराहना की। प्रोड्यूसर जोया अख्तर, सिद्धांत चतुर्वेदी, श्रेया धनवंतरी, दिव्येंदु, अदिति देव शर्मा जैसे सितारों ने पोस्ट पर प्यार बरसाया। 

 

फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
फरहान के लिए ये फिल्म क्यों खास? 
बता दें कि यही वो फिल्म थी, जिससे फरहान अख्तर ने अपने निर्देशन करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को लेकर दिलचस्प बात यह है कि फरहान ने अपनी पहली फिल्म तब लिखी थी जब वह जीवन को लेकर उलझन में थे।

उस समय में हिंदी सिनेमा कुछ अलग पैमानों पर फिल्में बनाई जाती थीं, लेकिन फरहान ने अपने दिल की सुनी और एक ऐसी फिल्म बनाई जिसने उन पैमानों को तोड़ दिया। इस फिल्म ने गोवा में टूरिज्म को भी बढ़ावा देने में काफी मदद की।
विज्ञापन

दिल चाहता है - फोटो : यूट्यूब

‘दिल चाहता है’ से जुड़ी खास बातें

  • फिल्म ‘दिल चाहता है’ 2001 में रिलीज हुई थी, जिसमें आमिर खान, सैफ अली खान और अक्षय खन्ना लीड रोल में नजर आए थे।
  • फिल्म को 49वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में दो पुरस्कारों से नवाजा गया था।
  • इसमें हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का प्रतिष्ठित खिताब भी शामिल है।
  • दर्शकों को यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।
  • 'दिल चाहता है' 2001 की ब्लॉकबस्टर फिल्म बनकर उभरी थी।

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस का शादीशुदा क्रिकेटर से था अफेयर, प्रेग्नेंट होने के बाद लिया बड़ा फैसला; 49 की उम्र में की शादी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें