फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pooja Bedi: पूजा बेदी ने बताया क्यों नही करना चाहतीं शादी? सगाई और रिलेशनशिप को लेकर कही ये बात

Thu, 13 Aug 2026 01:00 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

Pooja Bedi On Relationship: पूजा बेदी और उनके मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर की सगाई को कई साल बीत हो चुके हैं। हालिया बातचीत में पूजा ने भविष्य में शादी की योजना पर बात की।
विज्ञापन
पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूजा बेदी ने हाल ही में रिलेशनशिप को लेकर अपनी राय रखी। उन्होंने यह भी बताया कि शादी को लेकर उनकी सोच काफी बदल चुकी है। एक्ट्रेस ने अपने मंगेतर मानेक कॉन्ट्रैक्टर से शादी के बारे में भी काफी कुछ कहा। 

शादी पर क्या बोलीं पूजा? 

विज्ञापन

पूजा बेदी ने विक्की लालवानी से बातचीत के दौरान शादी के इरादे पर बात की। उन्होंने कहा कि शादी उनके सपनों का हिस्सा नहीं है। वह खुद को शादीशुदा की तरह ही मानती हैं। पूजा बोलीं...

  • कई साल बीत जाने पर शादी को लेकर मेरी सोच में काफी बदलाव आया है। 
  • मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई को 8 साल हो जाने पर भी शादी को लेकर अभी कोई प्लान नहीं है। 
  • मेरे लिए सगाई ही काफी है। शादी होना कोई जरुरी चीज नहीं है। 
  • ऐसा करने से कपल की आर्थिक स्थिति बेहतर होती है। वह अपनी-अपनी संपत्ति अपने बच्चों के लिए छोड़ सकते हैं। 
  • मैं आधिकारिक तौर पर शादी किए बिना भी खुद को शादीशुदा मानती हूं।

पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@poojabediofficial

आर्थिक सुरक्षा पर क्या बोलीं पूजा? 
आगे अपनी बातचीत में पूजा ने कहा, ‘मेरी शादी हुई, मेरा तलाक हो गया, मेरे दो बच्चे हैं। उनकी भी शादी हुई, उनका तलाक हो गया, उनके भी बच्चे हैं। संपत्ति जैसी छोटी-छोटी बातों में तो सब कुछ बहुत सरल है। मेरी संपत्ति मेरे बच्चों को मिलेगी, उनकी संपत्ति भी उनके बच्चों को मिलेगी। मैं कमा रही हूं, वह कमा रहे हैं, हम दोनों आत्मनिर्भर हैं। मुझे सुरक्षा के लिए उनकी जरूरत नहीं है। उन्हें भी आर्थिक सुरक्षा के लिए मेरी जरूरत नहीं है।’

विज्ञापन

पूजा बेदी - फोटो : इंस्टाग्राम@poojabediofficial

फरहान फर्नीचरवाला से हुई पहली शादी 
पूजा बेदी ने साल 1994 में व्यवसायी फरहान फर्नीचरवाला से पहली शादी की थी, जिनसे उनके दो बच्चे (अलाया और उमर) हैं। वर्ष 2003 में दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद फरवरी 2019 में उन्होंने मानेक कॉन्ट्रैक्टर से सगाई की है। बताते चलें पूजा बेदी ने 'जो जीता वही सिकंदर', 'लुटेरे', 'आतंक ही आतंक' और 'फिर तेरी कहानी याद आई' जैसी फिल्मों में काम किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें