फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Boong: 'बूंग' के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर ने जाहिर की खुशी, बाफ्टा के मंच से साझा की तस्वीरें

Mon, 23 Feb 2026 03:52 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Boong Wins Bafta Award: भारत के लिए बहुत खुशी की बात है कि मणिपुरी भाषा की फिल्म 'बूंग' ने बाफ्टा अवॉर्ड्स 2026 जीत लिया है। इस फिल्म को बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली कैटेगरी में यह पुरस्कार मिला है। 
 
विज्ञापन
फिल्म बूंग - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यह भारतीय सिनेमा के लिए एक बड़ा और गर्व वाला पल है। फिल्म 'बूंग' बेस्ट चिल्ड्रन एंड फैमिली कैटेगरी में जीतने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। यह डायरेक्टर लक्ष्मीप्रिया देवी की पहली फिल्म है। इस फिल्म का निर्माण फरहान अख्तर ने किया है।

विज्ञापन

'बूंग' के लिए बेहद खुश हैं लक्ष्मीप्रिया देवी
लक्ष्मीप्रिया देवी ने कहा कि 'बूंग' मणिपुरी भाषा में एक छोटे लड़के का नाम है। कहानी एक ऐसे लड़के की है जो अपनी मां के लिए सबसे खास तोहफा लाना चाहता है। वह सोचता है कि अपने लापता पिता को ढूंढकर घर लाना ही मां के लिए सबसे अच्छा गिफ्ट होगा। लड़का इस उम्मीद में सफर पर निकलता है, और इस दौरान उसकी जिंदगी में कई बदलाव आते हैं। यह एक भावुक और दिल छू लेने वाली कहानी है।

'बूंग' को लेकर क्या बोले फरहान अख्तर 
फरहान अख्तर ने कहा, 'यह कमाल की बात है कि हम इसका हिस्सा हैं।' उन्होंने बताया कि वे लक्ष्मीप्रिया देवी को करीब 20 साल से जानते हैं। यह फिल्म मणिपुर जैसे इलाके में बनी है, जहां से बहुत कम फिल्में आती हैं। कहानी इतनी प्यारी और दिल को छूने वाली है कि उन्हें इसे सपोर्ट करना अच्छा लगा।
विज्ञापन

फिल्म 'बूंग'
'बूंग' फिल्म BAFTA में अकेली भारतीय नामांकित फिल्म थी। इसने 'जूटोपिया 2', 'लिलो एंड स्टिच' और 'आर्को' जैसी बड़ी-बड़ी अंतरराष्ट्रीय फिल्मों को हराकर यह अवॉर्ड जीता है। अवॉर्ड सेरेमनी लंदन के रॉयल फेस्टिवल हॉल में हुई, जहां फरहान अख्तर, लक्ष्मीप्रिया देवी, रितेश सिधवानी और बाकी टीम के सदस्य मौजूद थे। फिल्म का पहला प्रीमियर 2024 में टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। बाद में इसे कई बड़े फेस्टिवल में दिखाया गया, जैसे वारसॉ, MAMI मुंबई, IFFI और मेलबर्न इंडियन फिल्म फेस्टिवल।

यह भी पढ़ें: तिहाड़ से निकलकर काम पर लौटे राजपाल यादव, शुरू की 'वेलकम 3' की शूटिंग, सेट से साझा किया वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें