जारी किया गया स्टेटमेंट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दोनों ही प्रोडक्शन हाउस के जरिए इसकी आधिकारिक घोषणा की गई है। इस घोषणा में कहा गया है, 'दोनों ही फिल्मों के हितों को ध्यान में रखते हुए और आदर्श थियेटर रिलीज निश्चित करने के लिए आदित्य चोपड़ा और रितेश सिधवानी ने अपनी फिल्मों को अलग अलग तारीखों पर रिलीज करने का निश्चिय किया है।' गौरतलब है कि 'जयेशभाई जोरदार' एक कॉमेडी फिल्म है जिसे दिव्यांग ठक्कर द्वारा निर्देशित किया गया है। निर्देशक के तौर पर यह उनकी पहली फिल्म है। इस फिल्म में रणवीर सिंह एक गुजराती व्यक्ति के किरदार में नजर आ रहे हैं जो समाज में पुरुषों और महिलाओं के बीच समान अधिकारों में विश्वास करता है। वहीं फरहान अख्तर की फिल्म 'तूफान' की बात करें तो यह फिल्म राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित कर रहे हैं। फिल्म में फरहान एक मुक्केबाज के किरदार में हैं।
उल्लेखनीय है कि 2 अक्टूबर यशराज फिल्म्स की लिए लकी साबित रहा है। पिछले साल इसी मौके पर फिल्म 'वॉर' रिलीज हुई थी। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ अभिनीत इस फिल्म ने बंपर ओपनिंग करते हुए बॉक्स ऑफिस के तमाम रिकॉर्ड्स धराशायी कर दिए थे। अब यशराज फिल्म्स की कुछ ऐसी ही उम्मीद 'जयेशभाई जोरदार' के साथ भी है। वहीं फरहान 'भाग मिल्खा भाग' के बाद दूसरी दफा स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म में नजर आने वाले हैं। वह फिल्म दर्शकों द्वारा पसंद की गई थी। फरहान अब 'तूफान' के लिए भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक इस फिल्म को कितना पसंद करते हैं।
लड़ाई के दो साल बाद मंच पर दिखे कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर, वीडियो में कर रहे डांस