जी हां, 18 साल की ये शादी अब खत्म होने वाली है लेकिन इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान दोनों ने नहीं किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों काफी समय अलग ही रहे हैं। फरदीन खान अपनी मां के साथ मुंबई में रह रहे हैं और नताशा इस समय अपने परिवार के साथ लंदन में हैं।
फरदीन खान और नताशा माधवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि साल 2005 में फरदीन खान और नताशा माधवानी की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। 2013 में कपल ने अपने पहले बच्चे एक बेटी का स्वागत किया और 2017 में उनके यहां दूसरा बच्चा यानी बेटे ने जन्म लिया था। फरदीन काफी समय से बॉलीवुड से दूर थे लेकिन अब उनकी वापसी की अफवाहें सुर्खियां में हैं। कथित तौर पर उनके पास रितेश देशमुख के साथ एक फिल्म है, जिसका निर्देशन कूकी गुलाटी करेंगे। फिल्म में रितेश देशमुख, प्रिया बापट और क्रिस्टल डिसूजा भी हैं। खबर है कि फरदीन 2005 की हिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल में भी नजर आ सकते हैं।