फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: साइरस के विवादित बयान पर फराह ने दिया जवाब; कॉमेडियन ने कुक दिलीप को कहा था 'फ्रॉड'; जानें मामला

Sun, 11 Oct 2026 05:05 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan: हाल ही में कॉमेडियन साइरस ब्रोचा फिल्ममेकर फराह खान के कुक दिलीप पर कड़ी नाराजगी जाहिर की थी और उन्हें फ्रॉड बताया था। अब उनके इस कमेंट पर फराह ने भी जवाब दिया है। जानिए उन्होंने क्या कहा। 
विज्ञापन
साइरस ब्रोचा, फराह खान और कुक दिलीप - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में कॉमेडियन साइरस ब्रोचा कुक दिलीप पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते और उनसे नफरत करने की बात कहते हुए नजर आ रहे थे। वायरल होने के बाद ये वीडियो फराह खान तक भी पहुंच गया, जिसका जवाब फराह ने अपने खास अंदाज में दिया। 
विज्ञापन


साइरस ब्रोचा ने क्या कहा था?
साइरस ब्रोचा ने यूट्यूब टॉक शो 'साइरस सेज' में कॉमेडियन, अभिनेता और इम्प्रोवाइजेशन आर्टिस्ट शांतनु अनाम से बातचीत में कहा था, 'मुझे वह आदमी पसंद नहीं है। वह मुझे इरिटेट करते हैं। अब तो ऐसा लगता है कि वह हर समय एक्टिंग कर रहे हैं। शुरुआत में एक-दो बार वह अच्छे लगे थे, लेकिन अब मुझे वह फ्रॉड जैसे लगते हैं। मुझे लगता है कि फराह उन्हें बोलने के लिए लाइनें देती हैं और फिर वह वही बोलते हैं, जो उन्हें बोलना होता है। कभी-कभी लगता है कि उनका दिल इसमें नहीं है। उन्हें जरूरत से ज्यादा बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।'
Trending Videos

फराह ने दिया ये जवाब
अब फराह ने कॉमेडियन को अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'मैं उसकी जगह आपको रख सकती हूं।' साथ ही फराह ने एक हंसने वाला इमोजी शेयर किया। उनके इस कमेंट पर साइरस ने भी पलटवार करते हुए लिखा, 'कल से आऊं।' अब दोनों के बीच ये नोंक-झोंक कहां तक जाती है, ये देखने वाली बात होगी।
विज्ञापन

फराह के साथ यूट्यूब वीडियोज में नजर आते हैं दिलीप 
बता दें कि फिल्ममेकर फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर ब्लॉग शेयर करती हैं, जिनमें उनके साथ उनके कुक दिलीप भी नजर आते हैं। दोनों के बीच काफी हंसी-मजाक देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें- फराह खान: कुक दिलीप को इस कॉमेडियन ने बताया 'फ्रॉड', कहा- 'ओवररेटेड हैं, उनकी बातें अब बनावटी लगती हैं'

इन वीडियोज में फिल्मी जगत के कई सितारे भी नजर आते हैं। दिलीप के मजाकिया अंदाज, सादगी और फराह के साथ उनकी नोकझोंक को फैंस काफी पसंद करते हैं।

देखें वीडियो-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें