फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायरल वीडियो: 'सलमान ने कहा था ना...', फराह खान ने पैपराजी को याद दिलाई भाईजान की ये बात; फैंस ने किया समर्थन

Wed, 30 Sep 2026 05:59 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Farah Khan: हाल ही में सलमान खान ने शो 'बिग बॉस 20' में पैपराजी की जमकर क्लास ली थी। उन्होंने पैपराजी के गलत-गलत एंगल्स से फोटो खींचने पर फटकार लगाई थी। अब फराह खान ने भी सलमान खान की इस बात को दोहराया है। 
विज्ञापन
सलमान खान और फराह खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिनों बिग बॉस के वीकएंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने पैपराजी को जमकर लताड़ा था। उन्होंने पैप्स के गलत एंगल्स से फोटोज और वीडियोज शूट करने पर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि उनकी सहकर्मियों और बहनों के भी गलत एंगल्स से फोटो लिए जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अभिनेत्रियों से भी कहा था कि अगली बार कोई ऐसा करे, तो उसे वहीं चमाट मारना। अब इसी को याद दिलाते हुए फराह खान का एक वीडियो सामने आया है। जानिए वीडियो में क्या है खास। 

फराह ने पैपराजी को क्या कहा? 
दरअसल, वीडियो में फराह खान अपनी कार की तरफ बढ़ती नजर आ रही हैं। इस बीच पैपराजी उनकी पीछे से तस्वीर लेने की कोशिश करते हैं। इसपर फराह वहीं रुक जाती हैं और उन्हें याद दिलाती हैं, 'सलमान ने कहा था ना कि पीछे से फोटोज नहीं लेना है। टर्न करो...टर्न करो जल्दी। साथ ही फराह पैपराजी पर नाराज होती नजर आईं। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन

फैंस ने किया समर्थन
वीडियो वायरल होने के बाद फैंस और यूजर्स के रिएक्शन भी सामने आए हैं। ज्यादातर यूजर्स ने फराह के इस बर्ताव का समर्थन किया है और उनकी बात को सराहा है। एक यूजर्स ने कमेंट कर 'वेल डन' लिखा। वहीं एक यूजर ने लिखा- 'बहुत अच्छे।' वहीं एक यूजर ने सलमान की तारीफ करते हुए लिखा- 'आपने अच्छा काम किया है सलमान सर।'
विज्ञापन

लॉकअप सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder
इस शो में नजर आएंगी फराह खान
  • रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सजा’ अपने दूसरे सीजन के साथ वापसी करने जा रहा है। 
  • शो को एक बार फिर रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट करते नजर आएंगे। 
  • यह शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा।
  • हालांकि, मेकर्स ने अभी तक दूसरे सीजन के कंटेस्टेंट्स के नाम और शो की प्रीमियर डेट का एलान नहीं किया है।

ये भी पढ़ें- मुश्ताक की प्रार्थना सभा: राहुल रॉय और मुकेश ऋषि के अलावा ये सितारे हुए शामिल, नम आंखों से किया अभिनेता को याद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें