फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोर्स के 15 साल: जॉन अब्राहम ने मनाई फिल्म की 15वीं सालगिरह, निर्देशक के लिए लिखा- निशि के बिना संभव नहीं था

Wed, 30 Sep 2026 05:38 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला

सार

John Abraham On Film Force: फिल्म 'फोर्स' ने अपनी रिलीज को 15 साल पूरे कर लिए हैं। इस खास मौके पर फिल्म के अभिनेता जॉन अब्राहम ने दिवंगत निर्देशक निशिकांत कामत को याद कर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

विज्ञापन
जॉन अब्राहम, निशिकांत कामत - फोटो : इंस्टाग्राम- @thejohnabraham
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता जॉन अब्राहम अपनी एक्शन फिल्म 'फोर्स' की 15वीं सालगिरह मना रहे हैं। बुधवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दिवंगत फिल्म निर्माता-निर्देशक निशिकांत कामत के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा की है। पढ़िए जॉन ने क्या लिखा?

विज्ञापन


क्या थी जॉन अब्राहम की पोस्ट? 
फिल्म 'फोर्स' के 15 साल पूरे होने की खुशी में जॉन अब्राहम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘फोर्स के 15 साल, हमने एक ऐसी एक्शन फिल्म बनाने का लक्ष्य रखा था जिसमें एक्शन के साथ-साथ भावनाएं भी उतनी ही प्रभावशाली हों। निशि के बिना फोर्स संभव नहीं थी। उन्होंने मुझे प्रेरित किया, मुझ पर भरोसा किया और फिल्म को उसका मूल भाव दिया।'

फिल्म 'फोर्स' - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'फोर्स' के बारे में 

  • फिल्म ‘फोर्स’ में जॉन अब्राहम के अलावा जेनेलिया डिसूजा और विद्युत जामवाल भी अहम भूमिकाओं में थे। 
  • इस फिल्म से विद्युत जामवाल ने हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू किया था। 
  • फिल्म की कहानी एक्शन-थ्रिलर और रोमांटिक थी। 
  • फिल्म का निर्देशन निशिकांत कामत ने किया था। 
  • यह 30 सितंबर 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन

निशिकांत कामत - फोटो : इंस्टाग्राम @shaaileshrsingh

कौन थे निशिकांत कामत? 
निशिकांत कामत मराठी, हिंदी और तमिल सिनेमा में यथार्थवादी और सामाजिक मुद्दों से जुड़ी कहानियों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने मराठी फिल्म 'डोम्बिवली फास्ट' से निर्देशन की शुरुआत की, जो भ्रष्टाचार और सामाजिक कुंठा से जूझ रहे एक साधारण मध्यमवर्गीय व्यक्ति की कहानी थी और समीक्षकों द्वारा सराही गई थी।
इस फिल्म को मराठी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला। इसके बाद उन्होंने 'मुंबई मेरी जान', 'फोर्स', 'दृश्यम' और 'मदारी' जैसी हिंदी फिल्मों का निर्देशन किया। अजय देवगन और तब्बू अभिनीत 'दृश्यम' उनकी सबसे सफल फिल्मों में से एक बन गई और यह 2013 में आई इसी नाम की मलयालम फिल्म का हिंदी रूपांतरण थी। निशिकांत का निधन 17 अगस्त 2020 को 50 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक की वजह से हुआ था। 
 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें