कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक फराह खान को 10 दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है। उन्हें तेज बुखार की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब उनकी हालत ठीक है।
फराह ने ट्विटर पर इस बात की जानकारी देते हुए लिखा है 'अस्पताल से 10 दिन बाद घर वापस आने पर कितना सुकून मिल रहा है। इलाज अभी भी चल रहा है, लेकिन मैं अपने परिवार के बीच अच्छा महसूस कर रही हूं'।
फराह खान ने कहा है कि वह अगले एक सप्ताह घर पर ही आराम करेंगी। उन्होंने कहा "मैं अपने शुभचिंतको की शुक्रगुजार हूं जिनकी प्रार्थना की वजह से मैं जल्द ठीक हो गई।"
फराह फिलहाल टेलीविजन शो 'डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स' में निर्णायक के रूप में दिख रही हैं।