समारा को किया लॉन्च
इस व्लॉग में फराह कहती है कि उन्होंने राखी सावंत, मलाइका अरोड़ा, दीपिका पादुकोण और अपने कुक दिलीप को लॉन्च करने के बाद उन्होंने रिद्धिमा की बेटी समारा को लॉन्च किया है। इसके बाद जब फराह, समारा से पूछती हैं कि वह किसका सरनेम लेंगी- साहनी या कपूर? इस पर समारा कहती हैं साहनी- समारा साहनी। समारा की इस बात पर फराह उनकी तारीफ करती हैं।
रिद्धिमा का डेब्यू
रिद्धिमा जल्द ही कपिल शर्मा के साथ फिल्म 'दादी की शादी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके अलावा नीतू कपूर की भी अहम भूमिका होंगी। इसके अलावा रिद्धिमा एक फैशन डिजाइनर और उद्यमी भी हैं।
यह भी पढ़ें: Sonakshi Sinha: चलती कार में पत्नी का 'होरोस्कोप' पढ़ते नजर आए जहीर इकबाल, सोनाक्षी ने दिया अजीब रिएक्शन