फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान खान: कैसा होगा अभिनेता के यूट्यूब चैनल का कंटेंट? खुद दी जानकारी; इसलिए फैंस का अदा किया शुक्रिया

Sun, 11 Oct 2026 09:23 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Salman Khan YouTube Channel: सलमान खान ने अपना यू-ट्यूब चैनल लॉन्च करने के बाद दर्शकों से बताया है कि इस पर किस तरह का कंटेंट होगा।
 
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलमान खान फिल्हाल अपने शो 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च कर दिया है। यूट्यूब चैनल 'बीइंग द सलमान खान' लॉन्च करने के बाद अभिनेता ने दर्शकों को संबोधित किया है। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने बताया है कि इस चैनल पर किस तरह का कंटेंट होगा। 
विज्ञापन
Trending Videos

कैसा होगा सलमान के प्लेटफॉर्म का कंटेंट?
अभिनेता ने साफ किया है कि हो सकता है कि इसका कंटेंट सभी को पसंद न आए। इसे बच्चों के लिए बनाया गया है। एक्स पर एक पोस्ट में, बॉलीवुड सुपरस्टार ने दर्शकों का शुक्रिया अदा किया और अपने विजन के बारे में बताया। उनके मैसेज से पता चलता है कि उनके नए प्लेटफॉर्म पर फैमिली-फ्रेंडली कंटेंट होगा। 

सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@jiohotstarreality
सलमान ने पोस्ट में क्या लिखा?
अपने चैनल के कंटेंट के बारे में जानकारी देते हुए अभिनेता ने एक्स पर लिखा, 'मेरा यूट्यूब चैनल देखने के लिए धन्यवाद, मैं समझता हूं कि कंटेंट अभी आपके लिए नहीं है, लेकिन आप यह भी समझते होंगे कि यह आपके छोटे बच्चों के लिए है। देखते हैं यह कैसा रहता है, थोड़ी मस्ती के साथ प्यार और परिवार के साथ शिक्षा भी बच्चों के लिए जरूरी है। है ना?'

पहले वीडियो में क्या है?
'बीइंग द सलमान खान' चैनल एक्टर की खास स्क्रीन पर्सनैलिटी पर आधारित है। पहले वीडियो में दो सलमान हैं- एक कोच के तौर पर और दूसरा स्टूडेंट के तौर पर, जो उनके खास अंदाज, बॉडी लैंग्वेज और डायलॉग बोलने के तरीके को सीख रहा है। इस कॉन्सेप्ट में सलमान की ऑन-स्क्रीन पर्सनैलिटी की खूबियों को मजेदार सीख में बदला गया है। 

अल्लू अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया
सलमान ने कब लॉन्च किया चैनल?
  • सलमान ने 22 सितंबर को 'बीइंग द सलमान खान' चैनल लॉन्च किया था। 
  • अब तक इस पर 10 वीडियो अपलोड किए जा चुके हैं। 
  • सलमान ने इस चैनल को इस मैसेज के साथ लॉन्च किया था, 'शुरू से शुरू करते हैं। मेरा आधिकारिक यूट्यूब चैनल। A से Z तक सब यहां मिलेगा।' 
विज्ञापन

इन सितारों का भी है यूट्यूब चैनल
अल्लू अर्जुन और मोहनलाल जैसे सितारों के भी अपने आधिकारिक यूट्यूब चैनल हैं। वहीं, टीवी की दुनिया से जुड़ी दीपिका कक्कड़, शोएब इब्राहिम, जन्नत जुबैर और अनुष्का सेन के भी यूट्यूब चैनल हैं। ये लोग लाइफस्टाइल वीडियो, व्लॉग और रोजमर्रा की जिंदगी की झलकियों के जरिए दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें