फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aditya Roy Kapur: सेल्फी का बहाना, गालों पर किस का निशाना, फैन के 'हमले' से बाल-बाल बचे आदित्य रॉय कपूर

Thu, 16 Feb 2023 10:27 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आदित्य के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचती है। सेल्फी लेने के बाद महिला जबरदस्ती आदित्य रॉय कपूर के गालों पर किस करने की कोशिश करने लगती है।
विज्ञापन
आदित्य रॉय कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्सर अपने पसंदीदा सितारों को सामने देखकर फैंस का उत्साह चरम पर होता है। कई बार लोग खुशी में आपा खो बैठते हैं और कुछ ऐसा कर बैठते हैं कि स्टार्स के लिए यह स्थिति काफी असहज हो जाती है। ऐसा ही कुछ हाल ही में आदित्य रॉय कपूर के साथ भी हुआ। दरअसल, आदित्य रॉय कपूर के आगामी शो 'द नाइट मैनेजर' की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला प्रशंसक ने एक्टर को जबरन किस करने की कोशिश की। एक्टर काफी असहज हुए और किसी तरह स्थिति संभाली गई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Raquel Welch Death: गोल्डन ग्लोब विजेता अभिनेत्री रैक्वेल वेल्च का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला आदित्य के साथ सेल्फी लेने के लिए पहुंचती है। वह सेल्फी क्लिक कराती है इसके बाद वह जबरदस्ती आदित्य रॉय कपूर के गालों पर किस करने की कोशिश करने लगती है। आदित्य रॉय कपूर उन्हें ऐसा करने के लिए इनकार करते हैं। वह किसी तरह स्थिति को संभालते हुए महिला को पीछे करते हैं, इसके बाद महिला दोबारा किस करने की कोशिश करने लगती है। इसके बाद एक्टर खुद महिला से दूरी बनाते हुए नजर आते हैं। महिला वहां से जाने से पहले एक्टर के हाथों पर किस करती है।
विज्ञापन


इस वीडियो पर यूजर्स काफी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लोग महिला पर शोषण का आरोप लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'हे भगवान! इस तरह का शोषण सही नहीं है! लोगों को पता नहीं क्या हो गया है। मुझे भी ये एक्टर पसंद है, लेकिन मैं जबरदस्ती किस नहीं करूंगी।' एक अन्य यूजर ने लिखा,'हैलो लेडी! कोविड अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है।' एक यूजर ने लिखा, 'अगर यही किसी पुरुष ने किया होता तो पोस्ट कुछ अलग ही होता।'
विज्ञापन

Shoma Anand: शोमा आनंद ने ऋषि कपूर संग किया था धमाकेदार आगाज, लेकिन इस सीरियल से घर-घर में बनाई खास पहचान

आपको बता दें कि 'द नाइट मैनेजर' के जरिए आदित्य रॉय कपूर डिजिटल डेब्यू कर रहे हैं। इस शो में वह अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। शो में शोभिता धूलिपाला, तिलोत्तमा शोम, सास्वत चटर्जी और रवि बहल भी अहम रोल में हैं। संदीप मोदी द्वारा निर्देशति 'द नाइट मैनेजर' डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 17 फरवरी से स्ट्रीम होगा।
Sidharth Malhotra: नई नवेली दुल्हन किराया को छोड़ काम पर लौटे सिद्धार्थ, वीडियो पर फैंस ने दिया ऐसा रिएक्शन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें