फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नच बलिए में नहीं लगा सुनील ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का दांव, शाहरुख की ये हीरोइन बनीं को होस्ट

Fri, 26 Jul 2019 03:52 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Waluscha De Sousa - फोटो : amar ujala mumbai
विज्ञापन
शाहरुख खान की फिल्म फैन में दिखीं अभिनेत्री वलूशा डिसूजा का नाम नच बलिए 9 की को-होस्ट के तौर पर फाइनल हो गया है। शो के होस्ट मनीष पॉल के जोड़ीदार के तौर पर कई नामों की चर्चा हाल के दिनों में चलती रही है, लेकिन, शुक्रवार को वलूशा के नाम का आधिकारिक ऐलान कर दिया गया।
विज्ञापन


फैशन जगत में काफी नाम कमा चुकीं और अभिनय में भी किस्मत आजमा चुकी वलूशा की शो में एंट्री भी बहुत खास तरीके से प्लान की गई है। उनके इस एपीसोड की शूटिंग भी हो चुकी हैं और इस एपीसोज में वह एक गुलाबी रंग की चमकती ड्रेस पहने नाचते हुए नजर आएंगी। शो में उनकी एंट्री का टीजर भी रिलीज हो गया है।

वलूशा ने नच बलिए सीजन 9 का को होस्ट बनने के साथ ही इस रेस में लगी जेनिफर विंगेट और सुनील ग्रोवर के नाम की अटकलों पर विराम लगा दिया है। 39 साल की वलुश्चा मार्क रॉबिंसन ने 2002 में मशहूर मॉडल मार्क रॉबिन्सन से शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। वलुश्चा औऱ मार्क ने 2013 में आपसी सहमति से तलाक ले लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें