फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाणी कपूर खींचेंगी 'वॉर' में फिटनेस की सबसे लंबी लकीर, ऋतिक और टाइगर भी देंगे सरप्राइज

Fri, 26 Jul 2019 08:20 AM IST
shrilata biswas मनोरंजन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
VAANI KAPOOR - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म घोषित हो चुकी यशराज फिल्म्स की 2 अक्टूबर को रिलीज होने जा रही फिल्म वॉर का असली सरप्राइज फिल्ममेकर्स ने अब तक छुपा रखा है। फिल्म का टीजर रिलीज होने के बाद से अब तक वायरल हो रहा है। टीजर में सिनेमा के दो सबसे बड़े एक्शन स्टार्स ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ के अलावा वाणी कपूर ने भी अपनी तरफ सबका ध्यान खींचा है। यशराज फिल्म्स ने वाणी कपूर के किरदार को फिल्म में सरप्राइज की तरह तैयार किया है और इस किरदार को बड़े परदे पर देख लोग चौंक सकते हैं।

विज्ञापन


इस बारे में वाणी कपूर कहती हैं, 'दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त करना हमेशा एक खुशनुमा एहसास होता है। फिल्म के लिए जरूरी फिटनेस हासिल करने के लिए मैं खुद पर काफी मेहनत करती हूं। इसके लिए योग, पिलेट्स, वे ट्रेनिंग के साथ ही कई घंटे जिम में बिता रही हूं। इस प्रशिक्षण का सबसे कठिन पहलू डायटिंग था ताकि परदे पर मैं वैसी ही दिख सकूं जैसे मेरे निर्देशक मुझे दिखाना चाहते हैं।'

फिल्म वॉर में वाणी कपूर को एकदम बिंदास और सुपरफिट किरदार के तौर पर पेश करने के पीछे के अपने ख्याल के बारे में निर्देशक सिद्धार्थ आनंद कहते हैं, 'वॉर में हम एक तेज-तर्रार और सुपर फिट लड़की को कास्ट करना चाहते थे क्योंकि उनकी जोड़ी हमारे देश के सबसे बेहतरीन दिखने वाले नायक ऋतिक रोशन के साथ बनाई जा रही थी। इसमें वाणी पूरी तरह से फिट होती है। वह एक अद्भुत अभिनेत्री है और वह फिल्म में जिस तरह से दिख रही है, वैसी दिखने के लिए उन्होंने काफी प्रयास भी किया है।'
विज्ञापन


सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म शुद्ध देसी रोमांस में डेब्यू करने वाली वाणी कपूर इससे पहले फिल्म बेफिकरे में भी नजर आ चुकी हैं। ऋतिक रोशन के साथ फिल्म वॉर में दिखने के बाद वह रणबीर कपूर के साथ फिल्म शमशेरा में नजर आएंगी जिसमें वह उत्तर प्रदेश की एक नौटंकी वाली की भूमिका में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें