शाहरुख खान की इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म फैन की कमाई ने निर्माताओं के चेहरे खिला दिए हैं। पहले दिन फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई कर कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। पहले दो दिन दिन में ही फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
इस शुक्रवार आई फैन को लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रहीं थी। फिल्म में हीरोइन के तौर पर कोई बड़ा नाम नहीं है। फिल्म में कोई गाना भी नहीं है। फिल्म ने रिलीज के बाद सारी संभावनाओं को नकार दिया, समीक्षकों ने फिल्म को खूब सराहा है। पहले दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की कमाई की। साथ ही दुनियाभर में भी 17.93 करोड़ की कमाई की।
इस तरह फिल्म ने पहले दिन ही करीब 38 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के नाते बड़ा कमाई की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने शनिवार को निराश भी नहीं किया।