इस सेशन के दौरान जब एक यूजर ने अनुपम से पठान को लेकर सवाल किया तो एक्टर ने भी बेबाकी से जवाब दिया। एक यूजर ने लिखा, ''सर, पठान मूवी को एक शब्द में क्या कहेंगे?'' इस ट्वीट का जवाब देते हुए अनुपम खेर ने फिल्म को ब्लॉकबस्टर बताया। वहीं जब एक यूजर ने उनसे पूछा कि क्या आप शाहरुख खान के साथ काम करना चाहेंगे? इस पर अनुपम ने लिखा, ''क्यों नहीं? मुझे हमेशा उनके साथ काम करना अच्छा लगता है।'' इसके अलावा एक यूजर ने पूछा कि द कश्मीर फाइल्स की तरह दिल्ली फाइल्स कब ला रहे हैं? इस पर उन्होंने कहा कि यह सवाल विवेक अग्निहोत्री से पूछा जाना चाहिए।
Ananya panday: अनन्या ने बिकिनी में साझा की बोल्ड तस्वीर, ट्रोल्स बोले- कुपोषित लग रही हो
बता दें कि शाहरुख खान और अनुपम खेर एक साथ कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। दोनों एक साथ कई सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। फिल्म पठान की बात करें तो इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। शाहरुख की यह फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। वहीं, यह फिल्म बाहुबली 2 के रिकॉर्ड को जल्द तोड़कर हिंदी भाषा में सबसे अधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म बन सकती है। गौरतलब है कि बाहुबली 2 ने हिंदी पट्टी में 510 करोड़ का बिजनेस कर इतिहास रच दिया था। एसएस राजामौली की इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक सिनेमाघरों में टूट पड़े थे।
Rakhi Sawant: कियारा-सिड की शादी पर छलका राखी का दर्द, कहा- अब किसी शादी देखती हूं तो घिन आती है