फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी लोक संगीत के मशहूर गायक जसदेव यमला का निधन, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में शोक ही लहर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाबी लोक संगीत के मशहूर गायक और उस्ताद लाल चंद यमला जट्ट के बेटे जसदेव यमला का निधन हो गया है। पिता लाल चंद के बाद जसदेव यमला ने पंजाबी लोक गीत को पूरी दुनिया में अलग पहचान दिलाने में खास योगदान दिया। इतना ही नहीं पंजाबी पहनावे को भी विश्वभर में प्रचारित करने का श्रेय भी जसदेव यमला को ही जाता है। उनके निधन से पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
विज्ञापन


पिता लाल चंद यमला जट्ट के नक्शे कदम पर चलते हुए जसदेव यमला भी उन्हीं की तरह तुंबी बजाते थे। पंजाबी इंडस्ट्री से जुड़े प्लाजमा रिकार्ड के एमडी दीपक बाली ने जसदेव यमला के निधन पर दुख प्रकट करते हुए कहा है कि जसदेव का चले जाना पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ी क्षति है। आपको बता दें कि जसदेव यमला के पिता लाल चंद यमला जट्ट भी पंजाबी लोक संगीत के जाने-माने गायक हैं। सबसे पहले उन्होंने ही पंजाबी लोक संगीत के खास पहचान दिलाई थी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें