फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल ठाकरे की बायोपिक में 'मीनाताई' का किरदार करेंगी अमृता राव, लंबे समय बाद कर रही हैं वापसी

Sat, 15 Sep 2018 09:56 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
'विवाह', 'मैं हूं न' और 'इश्क- विश्क' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं बॉलीवुड अदाकारा अमृता राव लंबे समय से बड़े परदे से दूर हैं। वह आखिरी बार साल 2013 में आई सनी देओल की फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' में नजर आई थीं। अब खबर है कि वह जल्द ही परदे पर वापसी करने वाली हैं। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार अमृता राव जल्द ही शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे की बायोपिक में नजर आएंगी। इस फिल्म में वह बाल ठाकरे की पत्नी मीनाताई ठाकरे का किरदार निभाएंगी। 
विज्ञापन


फिल्म के प्रोड्यूसर संजय राव ने अमृता राव को मीनाताई ठाकरे के किरदार के लिए लेते हुए कहा कि अमृता राव मीनाताई ठाकरे की तरह बेहद मासूम दिखती हैं। वह उनके किरदार के लिए बिल्कुल सही बैठती हैं। गौरतलब है कि मीनाताई ठाकरे का बाल ठाकरे के निजी जिंदगी के अलावा राजनीतिक सफर में भी काफी मजबूत योगदान रहा था। बताया जाता है कि बाल ठाकरे ने उन्हीं से राजनीति के गुर सिखे थे। वहीं बात करें बाल ठाकरे की बायोपिक के अन्य किरदार की तो इसमें अमृता राव के अलावा नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म में वह बाल ठाकरे के किरदार में नजर आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें