फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth Songs: करवाचौथ की थीम पर फिल्माए गए ये बॉलीवुड गानें, त्योहार को बना देंगे और भी खास

Sat, 12 Oct 2024 03:33 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

करवाचौथ सुहागिन महिलाओं के लिए सबसे खास त्योहार होता है। इस त्योहार पर महिलाएं निर्जल व्रत रखती हैं और अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही कुछ बॉलीवुड गानों के बारे में जिसमें करवाचौथ की पूजा को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
करवाचौथ को और भी खास बना देंगे ये गाने - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल 2024 में करवाचौथ का त्योहार 20 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इस मौके पर शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। हाथों में मेंहदी लगाने के साथ सोलह श्रृंगार से संवरती हैं। करवाचौथ को और खास बनाने के लिए गानों का भी विशेष महत्व होता है। इस त्योहार को मनाते हुए कुछ गानों में दिखाया गया है। आइए आपको बताते हैं, उन्हीं गानों के बारे में जो आपके लिए करवाचौथ के त्योहार को और भी खास बना देंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos

बोले चूड़ियां - फोटो : इंस्टाग्राम
बोले चूड़ियां
'कभी खुशी कभी गम' फिल्म के गाने 'बोले चूड़ियां' में काजोल और शाहरुख खान को करवा चौथ मनाते हुए दिखाया गया है। ये गाना इस करवाचौथ आप अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। त्योहार के मौके को ये गाना और भी खास बना देगा। 

Divya khossla: आलिया भट्ट पर भड़कीं दिव्या खोसला, तस्वीर साझा कर 'जिगरा' के कलेक्शन को बताया झूठ

साजन जी घर आए - फोटो : इंस्टाग्राम
साजन जी घर आए
'कुछ कुछ होता है' फिल्म के गाने 'साजन जी घर आए' भी करवाचौथ पर सुन सकते हैं। इस गाने को शादी और सुहागन महिला की थीम पर फिल्माया गया है। ये गाना करवाचौथ को और भी खास बना सकता है।

KBC 16: आमिर खान ने 'बिग बी' को दिया जन्मदिन पर सरप्राइज, केबीसी के सेट पर किया 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर डांस

चांद और पिया - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
चांद और पिया
'आशिक आवारा' फिल्म के गाने 'चांद और पिया' को गाने को करवाचौथ की थीम पर बनाया गया है। इस गाने को आप भी इस करवाचौथ थीम पर शामिल कर सकते हैं। करवाचौथ पर ये गाना सुनना खास हो सकता है।

Alia Bhatt: हार्ट ऑफ स्टोन के बाद दोबारा विदेशी फिल्म में कब काम करेंगी आलिया भट्ट? अभिनेत्री ने दिया जवाब

विज्ञापन

चांद छुपा बादल में - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
चांद छुपा बादल में
फिल्म 'हम दिल दे चुके' फिल्म के गाने 'चांद छुपा बादल में' गाने को करवाचौथ की थीम पर ही बनाया गया है। इस गाने को आप करवाचौथ पर सुन सकते हैं। ये गाना करवाचौथ को और भी खास बना देगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें