फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 16: आमिर खान ने 'बिग बी' को दिया जन्मदिन पर सरप्राइज, केबीसी के सेट पर किया 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर डांस

Sat, 12 Oct 2024 02:49 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केबीसी 16 के सेट पर अमिताभ बच्चन का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान आमिर खान और जुनैद खान को स्पेशल एपिसोड पर बुलाया गया। शो में सितारों ने कई दिलचस्प बातें साझा कीं। आमिर खान ने इस शो में अमिताभ के आइकॉनिक गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' पर डांस भी किया।
विज्ञापन
केबीसी 16 - फोटो : इंस्टाग्राम- सोनी टीवी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'कौन बनेगा करोड़पति' के सेट पर बिग बी का जन्मदिन मनाया गया। इस एपिसोड को प्रशंसकों ने काफी पसंद कर रहे हैं। अमिताभ बच्चन के 82वें जन्मदिन पर 'केबीसी 16' शो में आमिर खान और जुनैद खान आए। आमिर और जुनैद को सेट पर देखकर बिग बी सरप्राइज हो गए। साथ ही शो की ऑडियंस ने मिलकर अमिताभ बच्चन को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन

आमिर खान- अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम @sonytvofficial
अमिताभ बच्चन के गाने पर नाचे आमिर खान
शो के दौरान जनता की शुभकामनाएं और इतने प्यार को देखकर अमिताभ बच्चन की आंखे भर आईं। आमिर खान ने साल 1991 में आए गाने 'जुम्मा चुम्मा दे दे' गाने पर डांस भी किया। इस डांस पर अमिताभ बच्चन अचंभित हो गए। इसके बाद दोनों सितारों ने एक दूसरे को गले लगाया।

Alia Bhatt: हार्ट ऑफ स्टोन के बाद दोबारा विदेशी फिल्म में कब काम करेंगी आलिया भट्ट? अभिनेत्री ने दिया जवाब

आमिर खान, अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
शो में मौजूद जनता ने एक साथ गाया 'हैप्पी बर्थडे'
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर शो में मौजूद लोगों ने एक साथ मिलकर बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस प्यार को देखकर अमिताभ बच्चन की आंखों में आंसू भर आए। आमिर ने बिग बी को बताया कि उनके बेटे जुनैद भी आज सेट पर आए हैं। अगर आप उनका स्वागत करें तो अमिताभ बच्चन ने जुनैद खान का भी सेट पर स्वागत किया।

Kavita Kaushik: क्या 'सिंघम अगेन' में कैमियो कर रही हैं कविता कौशिक? अभिनेत्री ने खुद बता दी सच्चाई

विज्ञापन

आमिर खान-अमिताभ बच्चन - फोटो : एक्स @SonyTV
सेट पर हुई मस्ती भरी बात
बिग बी का जन्मदिन मनाने के लिए आमिर खान और जुनैद खान केबीसी के सेट पर पहुंचे। इस दौरान कई सारी मस्ती भरी बातें हुईं। अमिताभ ने अपनी शादी, जया बच्चन, मां तेजी बच्चन और पिता हरिवंश राय बच्चन से जुड़े कई दिलचस्प किस्से भी साझा किए। जुनैद खान ने इसी  बातचीत में आमिर खान को याद दिलाया कि पूरे परिवार ने एक सात बैठकर केबीसी का शो देखा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें