फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: सोनू सूद के नाम पर चल रहा है फर्जी कोविड-19 दान अभियान, अभिनेता ने किया आगाह

Mon, 17 May 2021 10:17 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

कोविड-19 महामारी में लोगों की सक्रिय तरीके से मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को लोगों को उनके नाम का इस्तेमाल कर चल रहे फर्जी फाउंडेशन द्वारा चंदा एकत्र करने को लेकर आगाह किया।
विज्ञापन
सोनू सूद - फोटो : Insatagram- @sonu_sood
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19 महामारी में लोगों की सक्रिय तरीके से मदद कर रहे अभिनेता सोनू सूद ने सोमवार को लोगों को उनके नाम का इस्तेमाल कर चल रहे फर्जी फाउंडेशन द्वारा चंदा एकत्र करने को लेकर आगाह किया। सूद (47) ने सोशल मीडिया के जरिये लोगों को आगाह करते हुए कहा कि एक संगठन है जो उनके नाम पर चंदा मांग रहा है जिसका उनसे कोई संबंध नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीटर पर कथित संगठन सोनू सूद फाउंडेशन के पोस्टर के साथ संदेश दिया, ‘‘कृपया सतर्क रहें और नजदीकी पुलिस थाने में इसकी शिकायत करें।’ अभिनेता ने पोस्टर और फाउंडेशन पर ‘फर्जी’ का भी ठप्पा लगाया।



गौरतलब है कि पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से लागू लॉकडाउन में सोनू सूद ने कई प्रवासियों को उनके घर तक पहुंचाने में मदद की थी और कई वंचितों के भोजन की व्यवस्था की थी। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर में भी वह जरूरतमंदों को अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाएं और अन्य चिकित्सा सुविधाएं दिलाने में मदद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें