अपने परफेक्शनिस्ट अंदाज के लिए पॉपुलर एक्टर आमिर खान ने पॉलिटिक्स से जुड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है। आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे आमिर खान ने कहा है कि पॉलिटिक्स उनके लिए नहीं है।
आमिर ने ये बात अपने बर्थडे पर रखी गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही। उनसे जब पॉलिटिक्स जॉइन करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'पॉलिटिक्स मेरे लिए नहीं है।'
- फोटो : Twitter
बता दें कि अमिताभ बच्चन से लेकर गोविंदा और कई एक्टर पॉलिटिक्स में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं, लेकिन आमिर कहते हैं कि वो फिल्मों में ही खुश हैं।
फिलहाल वो अपनी फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' को लेकर काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि उन्हें अपने आदर्श मेगास्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। ये पहली बार है जब दोनों किसी फिल्म में साथ नजर आएंगे।
अमिताभ के साथ काम करने को लेकर आमिर ने कहा,' मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मुझे अमित जी के साथ काम करने का मौका मिल रहा है। उनसे काफी कुछ सीखने को मिलेगा। इस साल सबसे ज्यादा इंतजार मुझे इसी फिल्म का है और इसके लिए मैं विक्टर को सालभर परेशान करूंगा।'
यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के लिए अभी कोई हीरोइन फाइनल नहीं हुई है।