फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आ गया 'बाहुबली 2' का टीजर, 'बाहुबली' प्रभास की धमाकेदार एंट्री

Tue, 14 Mar 2017 04:11 PM IST
amarujala.com- Presented by: संगीता तोमर
विज्ञापन
विज्ञापन
लंबे समय से 'बाहुबली 2' के ट्रेलर का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक अच्छी खबर है। 'बाहुबली 2' का टीजर आउट हो गया है और इसे देखते ही आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। 'बाहुबली 2' माहेश्मती के राजा बाहुबली की कहानी दिखाएगी और साथ ही लोगों को इस बात का भी जवाब मिल जाएगा कि जिस कटप्पा ने बाहुबली को पाला और उसके साथ साया बनकर रहा, आखिर उसी ने बाहुबली को क्यों मारा ?
विज्ञापन

बाहुबली 2: जानिए 'बाहुबली' के इन सीन्स की असल सच्चाई

बेशक इस फिल्म के रिलीज होने में अभी वक्त है लेकिन फैंस की उत्सुकता को देखकर फिल्म के मेकर्स ने टीजीर रिलीज कर दिया है जिसमें बाहुबली की आधी झलक है। लेकिन ये झलक इतनी जबरदस्त है कि कोई भी फैन इसका कायल हो जाएगा।

'बाहुबली 2' को एस एस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में प्रभास, राणा डग्गूबती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना नजर आएंगी। 'बाहुबली 2' का ट्रेलर 16 मार्च को रिलीज होगा।
विज्ञापन

'बाहुबली 2' का टीजर हुआ रिलीज, देखें यहां

A glimpse into the world of #Baahubali2, trailer out on 16th March! @karanjohar @BaahubaliMovie @ssrajamouli @Shobu_ @RanaDaggubati pic.twitter.com/fEyRhKtvzj — Dharma Productions (@DharmaMovies) March 13, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें