फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harbhajan Singh Biopic: हरभजन सिंह ने की अपनी बायोपिक की पुष्टि, विक्की कौशल को बताया बेहतर विकल्प

Sat, 30 Nov 2024 09:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Harbhajan Singh Confirms his Biopic: बॉलीवुड की स्पोर्ट्स बायोपिक को पसंद करने वाले दर्शकों के लिए खुशखबरी है, जिसके तहत अब बहुत जल्द वो मशहूर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह की कहानी बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। खुद पू्र्व भारतीय क्रिकेटर ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
हरभजन सिंह- विक्की कौशल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड में खिलाड़ियों के ऊपर बनीं बायोपिक फिल्में दर्शकों को हमेशा ही आकर्षित करती रही हैं। इस क्रम में दर्शकों को एक और स्पोर्ट्स बायोपिक देखने को मिल सकती है। हाल में ही मशहूर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी बायोपिक को लेकर बात की है। उन्होंने हाल में ही एक बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वो जल्द ही अपने जीवन पर आधारित एक बायोपिक की घोषणा करेंगे। इस दौरान उन्होंने साझा किया कि उन्हें लगता है कि छावा अभिनेता विक्की कौशल फिल्म में उनका किरदार निभाने के लिए उपयुक्त विकल्प हो सकते हैं।

विज्ञापन


हरभजन सिंह ने की अपने बायोपिक की पुष्टि
क्रिकेटर हरभजन सिंह एक मशहूर गेंदबाज हैं,  जिन्हें साथी क्रिकेटरों और प्रशंसकों के बीच 'भज्जी' के नाम से जाना जाता है। इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने ऊपर बनने वाली बायोपिक की अफवाहों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवन की यात्रा पर एक फिल्म बनाने की योजना बना रहे हैं। हालांकि, अभी उन्होंने इसकी कोई समय सीमा तय नहीं की है। हरभजन ने कहा, "एक दो अच्छी कहानियाां हैं, जो मैं चाहता हूं कि दुनिया के सामने आए तो, मैं जल्दी ही इसकी घोषणा करूंगा।"
Bihar: सहरसा में अलग अंदाज में दिखीं ‘ठुकरा के मेरा प्यार’ की अदाकारा संचिता बसु, पटना में चखा लिट्टी-चोखा
विज्ञापन

विक्की कौशल को बताया उपयुक्त अभिनेता
इस बातचीत के दौरान जब हरभजन से पूछा गया कि उन्हें कौन सा अभिनेता फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने के लिए उपयुक्त लगता है, तो उन्होंने तुरंत विक्की कौशल का नाम लिया। उन्होंने विक्की कौशल को नंबर वन कह कर संबोधित किया, जिससे उनके दिल में अभिनेता के लिए आदर स्पष्ट थी। विक्की ने पर्दे पर सरदार उधम सिंह और सैम मानेकशॉ जैसी वास्तविक किरदारों को बखूबी निभाने के लिए जाना जाता है। 
Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3: 30वें दिन धड़ाम हुईं सिंघम अगेन-भूल भुलैया 3 लेकिन अजय पर भारी पड़े कार्तिक
विज्ञापन

विक्की कौशल का वर्क फ्रंट
हरभजन ने फ़िल्म निर्माता दीपक की रचनात्मक क्षमता को भी स्वीकार किया और उल्लेख किया कि वह अच्छी फ़िल्में लिखते और बनाते हैं और कुछ भी संभव बना सकते हैं।
बताते चलें कि हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे सफल स्पिनरों में से एक हैं, जिन्होंने हमारे देश के लिए टेस्ट में 417 विकेट, वन डे इंटरनेशनल में 269 विकेट और टी 20 इंटरनेशनल मैचों में 25 विकेट लिए हैं। दूसरी ओर, विक्की कौशल अगली बार रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म छावा में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर को लेकर व्यस्त हैं। 

Anupam Kher: छह तस्वीरों में अनुपम खेर ने दिखा दिया अपना पूरा जीवन, 40 साल के संघर्ष को किया याद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें