निर्देशक लव रंजन की 'प्यार का पंचनामा' फ्रैंचाइजी एक बेहद सफल फ्रेंचाइजी है। इससे बॉलीवुड कलाकार कार्तिक आर्यन और नुसरत भरुचा के करियर को काफी फायदा पहुंचा है। हाल में ही अभिनेत्री पत्रलेखा ने फिल्म को लेकर एक दिलचस्प खुलासा किया है। अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के दूसरे भाग के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन निर्देशक द्वारा उन्हें सम्मानजनक तरीके से खारिज कर दिया गया था।
'प्यार का पंचनामा 2' के लिए दिया था ऑडिशन
पत्रलेखा ने हाल ही में मैशेबल इंडिया से बातचीत के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया है। उन्होंने कहा,“सिटीलाइट्स से पहले, मैं प्यार का पंचनामा 2 के लिए ऑडिशन दे रही थी। लव सर ऑडिशन ले रहे थे और उनके ऑडिशन हमेशा बहुत विस्तारपूर्वक होते हैं। वहां नुसरत, कार्तिक, ओमकार, सनी और कई अन्य लड़कियां थीं। इन तीन-चार लोगों को फाइनल किया गया। इसके अलावा वो दो और नए चेहरे चाहते थे, जिसके लिए मैंने ऑडिशन दिया और मुझे लगा कि यह रोल मिल जाएगा।"
Game Changer Sequel: राम चरण की 'गेम चेंजर' का सीक्वल बनाएंगे निर्देशक एस शंकर? वायरल खबरों के सच से उठा पर्दा
ऑफिस बुलाकर लव रंजन ने पत्रलेखा को कर दिया था मना
पत्रलेखा ने आगे कहा कि वो इस रोल के मिलने को लेकर आशावादी थीं। उन्होंने कहा, "मैं जिम में थी और लव रंजन ने मुझे कॉल किया। अक्सर फोन तब आता है जब आपको किरदार मिलना होता है। उन्होंने मुझे आने के लिए कहा और मैं बहुत उत्साहित हो गई थी। मैंने नहाए और अपने सबसे अच्छे कपड़े पहनकर उनके ऑफिस चली गई।" हालांकि, उनका उत्साह जल्द ही निराशा में बदल गया। अभिनेत्री ने आगे कहा,"उन्होंने मुझे बैठाया, वहां कोई नहीं था, सिर्फ मैं और वो थे। मेरे दिमाग में, मैंने सोचा कि वो खुशखबरी सुनाएंगे और लोग फूल, चॉकलेट, केक लेकर आएंगे। उन्होंने कहा कि यार, ये जाने दे।
अदिति मिस्त्री के बाद बिग बॉस 18 से बेघर हुआ ये सदस्य
लव रंजन ने कलाकार के तौर पर दिया सम्मान- पत्रलेखा
अभिनेत्री ने आगे कहा," उस पल, मुझे बहुत बुरा लगा और मैंने सोचा वे मुझे कॉल करके मेरे मुंह पर कैसे मना कर सकते हैं? यह अच्छा नहीं है। मैं बाहर आई और बहुत परेशान थी। मैं वापस घर गई, और बाद में मुझे एहसास हुआ कि उन्होंने मुझे एक कलाकार और अभिनेता के रूप में बहुत सम्मान दिया। उन्होंने मुझे अपने कार्यालय में बुलाया और कहा कि बेटा इस बार नहीं हो सका, लेकिन हम आगे जाकर काम करेंगे ना। यह बहुत बड़ी बात है और मुझे लगता है कि इसीलिए मुझे वाइल्ड वाइल्ड पंजाब मिली।"
Rajkummar Rao: राजकुमार राव ने आदित्य निंबालकर के साथ मिलाया हाथ, इस ओटीटी पर रिलीज होगी अभिनेता की फिल्म