फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदना करीमी ने वापस ली घरेलू हिंसा की शिकायत, पति और सास-ससुर पर लगाया था आरोप

Thu, 03 Aug 2017 05:15 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
मंदना करीमी और गौरव गुप्ता
विज्ञापन
'बिग बॉस' के सीजन 9 की कंटेस्टेट रहीं मंदाना करीमी ने अपने पति के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत वापस ले ली है। मंदना ने कुछ दिन पहले अपने पति और सास-ससुर के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन


मंदना ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में बताया, 'ये मेरा हनीमून पीरियड होना चाहिए था। आखिर मेरी शादी को सिर्फ 5 महीने हुए हैं लेकिन क्या किया जा सकता है। इसे बस एक टर्निंग प्वाइंट कह सकते हैं। इन पांच महीनों में काफी कुछ हो गया है। ऐसी वाक्ये हुए जो दुश्मनों को भी न हों।'

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस को जबरदस्ती हिंदू बनाना चाहता था पति, अब कोर्ट में लगाई गुहार

मंदना ने शिकायत दर्ज करवाते वक्त अपने पति पर आरोप लगाया था कि गौरव शादी के बाद उन्हें धर्म बदल कर हिंदू बनने के लिए जबरदस्ती करते थे। हालांकि उनकी शादी हिंदू रीति रीवाजों से ही हुई थी। गौरव उन्हें फिल्मी करियर को छोड़ने के लिए जबरदस्ती करते थे क्योंकि ये उनके परिवार के स्टेटस के खिलाफ है। 
विज्ञापन


मंदना ने इसी साल जनवरी में ब्वॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता को 2 साल डेट करने के बाद शादी की थी। दोनों की शादी हिंदू रीति रिवाजों के अनुसार शाही अंदाज में हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें