फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'Lucknow Central' Song: फिर छाया 'कावां कावां', बस इस बार अलग है आवाज

Thu, 03 Aug 2017 04:27 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
'कावां कावां' गाना
विज्ञापन
फरहान अख्तर की नई फिल्म 'लखनऊ सेंट्रल' का पहला गाना 'कावां कावां' रिलीज कर दिया गया है। ये गाना मीरा नायर की साल 2001 में आई फिल्म 'मॉनसून वेडिंग' का नया वर्जन है। 'लखनऊ सेंट्रल' के गाने को दिव्य कुमार ने गाया है। वहीं अर्जुन हरजाई और बोल कुमार ने लिखे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'Lucknow Central' Trailer: क्या जेल से भागने में कामयाब होंगे फरहान?

फिल्म मुरादाबाद के किशन नाम के एक युवक की कहानी है जो बड़ा भोजपुरी सिंगर बनना चाहता है लेकिन एक खून के इल्जाम के चलते वो लखनऊ की सेंट्रल जेल पहुंच जाता है। जेल में एनजीओ वर्कर गायत्री कश्यप (डायना पेंटी) एक कॉम्पटिशन के लिए कैदियों का म्यूजिक बैंड बनाना चाहती हैं। इसके लिए किशन 4 और कैदियों को अपने साथ जोड़ लेता है। 'लखनऊ सेंट्रल' में किशन कैसे अपने दोस्तों के साथ मिलकर बैंड बनाने के जरिये भागने का प्लैन बनाता है, यही है फिल्म की मूल कहानी।

ये भी पढ़ें: Teaser: निर्दोष हैं 'लखनऊ सेंट्रल' के फरहान, देशभर में रिहाई की मांग

इस फिल्म में डायना पेंटी, दीपक डोबरियाल, रोनित रॉय और पंजाबी एक्टर-सिंगर गिप्पी ग्रेवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन ने कैमियो किया है। फिल्म को निखिल अडवाणी ने प्रोड्यूस और रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें