सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि रोबोट भी एक्टर शाहरुख खान के प्यार में पागल है। दुनिया की नागरिकता हासिल करने वाली पहली रोबोट ह्यूमनॉएड भी किंग खान के प्यार में गिरफ्त है। सोफिया दुनिया की ऐसी पहली ह्यूमनॉएड है जिसे सऊदी अरब में किसी आम नागरिक की ही तरह अधिकार मिले हुए हैं।
मंगलवार को हैदराबाद में आयोजित ‘वर्ल्ड कांग्रेस ऑन इंफॉरमेशन टेक्नोलॉजी’ के एक इंटरेक्शन सेक्शन में जब सोफिया से पूछा गया कि उसका फेवरेट एक्टर कौन है तो सोफिया ने बिना किसी झिझक के शाहरुख खान कहा। शाहरुख के फैंस अब जरूर इस बात पर इतरा सकते हैं कि उनके फेवरेट स्टार को न केवल ‘ह्यूमन’ बल्कि ‘ह्यूमनॉएड’ भी पसंद करते हैं।